फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   murder of kishore after raip

दुष्कर्म के बाद की गई किशोरी की हत्या

Fri, 04 Sep 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया Updated Fri, 04 Sep 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
murder of kishore after raip

ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर में किशोरी हत्याकांड के मामले में स्लाइड रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दविशें दी जा रही हैं।

विज्ञापन



 
मामले का खुलासा करते हुए एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि गत 30 अगस्त को शौच क्रिया के लिए गई किशोरी का शव मक्का के खेतों में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया था।
विज्ञापन



बताया कि खेतों में पहले से घात लगाए बैठे शेर सिंह व प्रमोद ने पहले किशोरी से दुष्कर्म  किया। बाद में डर की वजह से उन्होंने उसकी हत्या कर दी।


 
उन्होंने बताया कि शेर सिंह की किशोरी से बातचीत होती रहती थी, लेकिन 30 अगस्त को जब प्रमोद ने शेर सिंह को किशोरी के साथ दुष्कर्म करते देख लिया तो बाद में प्रमोद ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में राज न खुले, इसके भय से उन्होंने  किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि स्लाइड रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। आरोपी शेर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दूसरे आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार करने के लिए दविशें दे रही है। जल्द ही दूसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी कर दी जाएगी।



 
भाई को पहले था शक - औरैया। मामले का खुलासा करते हुए एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि मृतका के भाई को पहले ही शेर सिंह के ऊपर बहन के साथ छेड़छाड़ किए जाने का शक था, लेकिन 30  अगस्त को जब उसकी हत्या कर दी गई तो उसका शक हकीकत में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed