{"_id":"6664a0f8ae004312bc098d5e","slug":"municipality-provided-water-shower-people-got-relief-from-heat-auraiya-news-c-211-1-aur1005-113092-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पालिका ने कराई पानी की बौछार, लोगों को गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पालिका ने कराई पानी की बौछार, लोगों को गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
औरैया। भीषण गर्मी से शनिवार को लोगों का बुरा हाल रहा। तेज धूप के कारण लोग उमस भरी गर्मी से पूरे दिन परेशान रहे। गर्मी से बचाव के लिए नगर पालिका ने शहर के मुख्य मार्गों पर पानी का छिड़काव कराया। तो वहीं पेड़-पौधों पर भी पानी की बौछार की जा रही है। पालिका के इस कार्य से लोगों को गर्मी में कुछ राहत मिल रही है।
शनिवार की सुबह से तेज धूप के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ। आलम यह रहा कि नौ बजे ही तापमान 38 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला जो दोपहर होते हुए अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। जबकि रात का तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोनों ही तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए गए।
पिछले लगभग एक महीने से सूरज की तपिश के कारण लोगों का भीषण गर्मी से बुरा हाल है। नगर पालिका प्रशासन ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए नई पहल की शुरूआत की है। इसके चलते मुख्य मार्गों, प्रमुख बाजारों में पानी के टैंकरों से पानी की बौछार कराई जा रही है। शनिवार की दोपहर जब सड़कों पर मौजूद लोग छांव तलाश रहे थे।
विज्ञापन
उसी दौरान पानी की बौछार करते निकले टैंकर से लोगों को राहत मिली। शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे शहर के मुख्य सुभाष चौराहे के चारों और बौछार शुरू हुई। इसके बाद टैंकर दिबियापुर रोड होते हुए फफूंद रोड से जेसीज चौराहा होकर वापस पालिका पहुंचा।
इस दौरान न केवल सड़कों पर ऊपर की ओर बल्कि पेड़-पौधों पर भी पानी की बारिश की गई। जिससे लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली। तपती सड़कों से लोगों को राहत देखने को मिली।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को राहत भरा प्रयास किया जा रहा है। जरूरत को देखते हुए ठंडे पानी के प्याऊ वाले टैंकर भी चलाए जा रहे है। तो वहीं प्रमुख स्थानों, बाजारों में वाटर कूलर की व्यवस्था भी कराई जा रही है।
- अनूप कुमार गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष