फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mulayam's father-in-law will also wear saffron chola

मुलायम सिंह के साढ़ू के भगवा चोला ओढ़ने की चर्चा से गरमाई सियासत

Wed, 19 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mulayam's father-in-law will also wear saffron chola
औरैया। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दल-बदल का खेल शुरू हो गया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के भाजपा में जाने के बाद उनके साढ़ू प्रमोद गुप्ता एलएस ने भी भगवा चोला ओढ़ना का एलान कर दिया है। वह लखनऊ पहुंच गए हैं और जल्द ही पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्रमोद गुप्ता के इस कदम से बिधूना सीट की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। माना जा रहा है कि विधायक विनय शाक्य व उनके भाई के सपा में शामिल होने से चुनावी गणित गड़बड़ाई है। वहीं, कुछ लोग सपा में प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल से टिकट बंटवारे को लेकर अंदर खाने मची खींचतान का असर बता रहे हैं।
विज्ञापन

बिधूना विधानसभा क्षेत्र में प्रमोद गुप्ता एलएस पिछड़ी जाति पर अच्छी पकड़ रखते हैं। वह एक बार टिकट न मिलने पर निर्दलीय नगर पंचायत का चुनाव लड़े थे और जीते भी थे। इसके बाद 2012 में सपा ने प्रमोद गुप्ता एलएस को बिधूना विधानसभा सीट से चुनाव लड़वाया और उन्होंने जीत दर्ज की। लेकिन सपा सरकार में उन्हें कोई बड़ा ओहदा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह शिवपाल के खेमे में चले गए। वर्ष 2017 के चुनाव में प्रमोद गुप्ता बिधूना से टिकट मांग रहे थे, लेकिन अखिलेश यादव से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धनीराम वर्मा के पुत्र दिनेश वर्मा गुड्डू को टिकट दे दिया था। इस बार के चुनाव में वह फिर से दावेदारी पेश कर रहे थे।
सपा और प्रसपा में गठबंधन से उन्हें उम्मीद थी कि यह सीट शिवपाल के खाते में जाएगी। इधर, बिधूना विधायक विनय शाक्य और उनके भाई देवेश के भाजपा छोड़कर सपा में चले जाने से यह उम्मीद भी टूटती नजर आई। माना जा रहा है कि इसी के बाद प्रमोद गुप्ता ने भाजपा का दामन थामने का ऐलान कर दिया। फिलहाल वह लखनऊ में हैं।
जल्द लेंगे भाजपा की सदस्यता: प्रमोद गुप्ता
प्रमोद गुप्ता ने कहा कि हमारे नेता मुलायम सिंह व शिवपाल सिंह को अखिलेश ने प्रताड़ित किया है। वह दुखी हैं। समाजवादी विचारधारा वाले लोगों को किनारे किया गया और गैर समाजवादी लोगों को पार्टी में शामिल कराया जा रहा है।

आरोप लगाया कि नेता जी से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है, उन्हें अखिलेश ने कैद करके रखा है। स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता जल्द लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed