फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   MPs, DMs come to persuade angry farmers in Auraiya

औरैया में नाराज किसानों को मनाने पहुंचे सांसद, डीएम

Wed, 14 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
MPs, DMs come to persuade angry farmers in Auraiya
फोटो 14 एयूआरपी 16 - किसानों साथ सासंद देवेंद्र सिह भोले व डीएम देहात ने बैठक की। - फोटो : AURAIYA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंचौसी (औरैया)। कंचौसी ओवरब्रिज की जमीन में मुआवजा के पेच के चलते काम बाधित है। इसी मसले का समाधान निकालने और किसानों को मनाने के लिए सांसद देवेंद्र सिंह भोले और डीएम देहात दिनेश कुमार कंचौसी पहुंचे। उन्होंने किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

किसान नरेंद्र चतुर्वेदी, राजेंद्र प्रताप सिंह, राजू, छुट्टन पाल, सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश आदि ने पूर्व में हुए सहमति पत्र के अनुसार आवासीय रेट से भूमि का भुगतान की मांग की। बिना सहमति से जमीन पर पिलर बनाने से हुए फसल नुकसान की भरपाई दिलाने को कहा। डीएम ने शीघ्र फसल भुगतान के साथ बिना सहमति के भूमि पर भविष्य में निर्माण न करने के आदेश दिए। दो बार में भुगतान का भरोसा भी दिया। दो घंटे से अधिक चली बैठक में किसानों ने मुआवजे के बाद ही निर्माण की बात कही। इस पर कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed