{"_id":"6028167f8ebc3ee8f4298857","slug":"mp-raised-kendraua-school-issue-in-sansad-auraiya-news-knp6116969130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने केंद्रीय विद्यालय संचालन का मुद्दा लोकसभा में उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने केंद्रीय विद्यालय संचालन का मुद्दा लोकसभा में उठाया
विज्ञापन
संसद में बोलते सांसद डा.रामशंकर कठेरिया
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। एनटीपीसी में संचालित केंद्रीय विद्यालय को बाहर संचालित किए जाने की मांग का मुद्दा इटावा सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने लोकसभा में उठाया है। इससे अभिभावकों में उम्मीद जगी है कि अब केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी के बाहर संचालित होगा।
शुक्रवार शाम लोकसभा में सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि दिबियापुर और पाता औरैया जिले में पड़ता है। यहां 80 और 90 के दशक में एनटीपीसी और गेल प्लांट स्थापित हुआ था। 1987 में एनटीपीसी में केंद्रीय विद्यालय खोला गया था। विद्यालय तब से लगातार संचालित हो रहा है। अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चों के साथ किसानों व मजदूरों के बच्चे इसमें पढ़ते हैं। इस वर्ष एनटीपीसी की स्थिति आर्थिक दृष्टि से खराब हो रही है। कहा जा रहा है कि केंद्रीय विद्यालय को बंद किया जा रहा है।
बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में इसके एनटीपीसी से बाहर संचालन की मांग की जा रही है। पिछले दिनों अभिभावकों ने सांसद डा. रामशंकर कठेरिया, कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत व जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर केंद्रीय विद्यालय को एनटीपीसी के बाहर संचालित किए जाने की मांग की थी। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सांसद डा. रामशंकर कठेरिया द्वारा संसद में केंद्रीय विद्यालय संबंधी मुद्दे को उठाए जाने पर अभिभावकों ने खुशी जताई है।