फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Motorcyclist injured in car collision, referred to another hospital.

Auraiya News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, रेफर

Wed, 07 Jan 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist injured in car collision, referred to another hospital.
औरैया। हमीरपुर से गुजरात जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने हाईवे पर मंगलवार शाम टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बाइक सवार शराब के नशे में था। हमीरपुर स्थित कोतवाली मौदहा के गांव अचरपुर डाडा निवासी उमेश (26) मंगलवार को बाइक से घर से गुजरात जाने के लिए निकला था। कानपुर-इटावा हाईवे स्थित शताब्दी ढाबा के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने उपचार के बाद सैफई के लिए रेफर कर दिया। इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी गणेश गुप्ता ने बताया कि बाइक सवार के सिर में चोट ज्यादा आई है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। क्षतिग्रस्त बाइक को चौकी में खड़ा करा दिया गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। घायल को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed