फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mother received compensation money, son fraudulently deposited it in his account

Auraiya News: मां को मिले मुआवजे के रुपये, बेटे ने धोखे से अपने खाते में डलवाए

Mon, 27 Nov 2023 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mother received compensation money, son fraudulently deposited it in his account
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर (औरैया)। गांव घेरा में अकेली रहने वाली बुजुर्ग महिला ने अपने इकलौते बेटे पर धोखाधड़ी करके साढ़े चार लाख रुपये अपने बैंक खाते में स्थानांतरित कराने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि अब बेटा पीड़िता की हत्या कर मकान बेचने की फिराक में है। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

गांव घेरा निवासी सरस्वती देवी पत्नी स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी जमीन क्षेत्र की एक महारत्न कंपनी में गई थी। इस जमीन के मुआवजे के रूप में साढ़े चार लाख रुपये पीड़िता के बैंक खाते में आए थे, लेकिन इकलौते बेटे गजेंद्र सिंह पाल ने धोखाधड़ी से रुपये बैंक खाते से अपने बैंक खाते में स्थानांतरित करा लिए। शिकायत पर अब आरोपी बेटा मारपीट कर रहा है।
विज्ञापन

26 नवंबर की शाम लगभग साढ़े चार बजे आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की। बचाने आए बेटी के पुत्र के साथ भी मारपीट की गई। राजेंद्र सिंह पर धन के लालच में हत्या कर देने एवं मकान बेच देने की आशंका जताई है। बताया कि पुस्तैनी जमीन के मुआवजे के तौर पर ही आरोपी राजेंद्र सिंह को महारत्न कंपनी में नौकरी मिली थी। अब वह नोएडा में महारत्न कंपनी कर्मी है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आरोपी पुत्र का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed