{"_id":"684dbe997425a8711c0a22f3","slug":"mother-of-three-children-who-came-to-kanchausi-to-work-is-missing-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127379-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मजदूरी करने कंचौसी आईं तीन बच्चों की मां लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मजदूरी करने कंचौसी आईं तीन बच्चों की मां लापता
Sat, 14 Jun 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
कंचौसी। तीन बच्चों और पति के साथ कंचौसी में निर्माणाधीन पावर हाउस में मजदूरी करने आई महिला लापता हो गई। उसके बच्चे रसूलाबाद के कहिजरी खुर्द गांव में हैं। पति ने पुलिस को तहरीर दी है। पति का आरोप है कि पत्नी के कथित प्रेमी और मायके वालों ने ही उसे गायब किया है।
जनपद कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के कहिजरी खुर्द निवासी विजिनेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह एक माह से रेलवे पावर हाउस में पत्नी गुंजन व अपने छोटे भाइयों के साथ मजदूरी कर रहा है।
13 जून की रात में पत्नी अचानक लापता हो गई। उसके तीनों बच्चे कहिजरी में हैं। पति का आरोप है कि रसूलाबाद क्षेत्र में पत्नी का एक प्रेमी रहता है। उसकी और मायके वालों की साजिश से पत्नी गायब हुई है।
विज्ञापन
पति ने मामले की शिकायत रसूलाबाद थाना पुलिस से भी की थी, लेकिन घटनास्थल कंचौसी होने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। तब उसने कंचौसी चौकी में तहरीर दी। चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर की जांच कर महिला की खोज की जा रही है।