{"_id":"642c66df14854fe30c0ca593","slug":"mother-going-to-hospital-with-son-hit-by-vehicle-died-auraiya-news-c-12-1-162586-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बेटे संग अस्पताल जा रही मां को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बेटे संग अस्पताल जा रही मां को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Tue, 04 Apr 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर-अटसू मार्ग पर कुलुरुआ गांव के सामने बेटे के साथ रोड पार कर रही मां को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें सीएचसी अजीतमल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका बीमार चल रही थी और बेटे के साथ मैनपुरी दवा लेने के लिए घर से निकली थी।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कुलुरुआ निवासी कमला देवी (75) मंगलवार को अपने बेटे रामलखन के साथ दवा लेनेमैनपुरी जा रही थी। गांव से निकल कर दोनों जैसे ही बाबरपुर-फफूंद मार्ग पहुंचे। इसी बीच सड़क पार करने के दौरान बाबरपुर की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने कमला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर वह उछल कर सड़क पर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटा घरवालों को सूचना देकर मां को सीएचसी अजीतमल ले गया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
मृतक के बेटे रामलखन ने बताया कि मां कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। मंगलवार को उसका इलाज कराने के लिए वह मैनपुरी एक डॉक्टर के पास जा रहा था। दूसरे बेटे गजेंद्र ने बताया कि एक माह पहले ट्रेन दुर्घटना में पिता सिपाही लाल की मौत हो चुकी है। कोतवाली के अपराध निरीक्षक अनूप मौर्या ने बताया कि हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।