फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mother-daughter injured in road accident

Auraiya News: सड़क दुर्घटना में मां-बेटी घायल

Sun, 27 Aug 2023 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter injured in road accident
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रही एक कार को अज्ञात वाहन ने कट मार दी। हादसे में कार सवार मां-बेटी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कानपुर निवासी पीयूष पांडे अपनी पत्नी सुभ्रा पांडे (30) और अपनी पुत्री अनन्या के साथ आगरा अपनी बहन के यहां कार से जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार अजीतमल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फायर स्टेशन के पास पहुंची ही थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने कार में पीछे से कट मार दिया। जिससे कार में सवार पीयूष की पत्नी और पुत्री दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। पीयूष ने तत्काल घायलावस्था में मां बेटी को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य सड़क दुर्घटना में चोखेलाल पुत्र कन्हैया लाल निवासी फिरोजाबाद अजीतमल रिश्तेदारी में आए थे। जहां बस से उतरकर वह पैदल हाईवे पर किनारे जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर सड़क पर वहीं गिर गए। टक्कर लगते देख आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने दोनों घटनाओं की जानकारी होने से इंकार किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article