{"_id":"6555086aacc5c6862a0ddef6","slug":"mother-and-son-attacked-when-they-stopped-them-from-throwing-firecrackers-on-the-terrace-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5296-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छत पर पटाखे फेंकने से रोका तो मां-बेटे पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छत पर पटाखे फेंकने से रोका तो मां-बेटे पर किया हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। दीपावली की रात छत पर पटाखे फेंकने से मना करने पर युवक ने कांच की बोतल और ईंट पत्थर फेंके। इससे महिला घायल हो गई। बाद में शिकायत करने पर आरोपी युवक और उसके परिजनों ने महिला के साथ मारपीट की। महिला के रिश्तेदार द्वारा ट्विटर (एक्स) पर शिकायत डालने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
गांव भट्ठा बस्ती जमुहां निवासी माया देवी पत्नी रामनरेश ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनका बेटा विशाल अपने घर की छत पर 12 नवंबर की शाम नौ बजे दीपक जला रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले संदीप गुप्ता ने पीड़िता की घर की छत पर पटाखे फेंके। पटाखे फेंकने से रोकने पर विशाल के साथ गाली-गलौज करते हुए संदीप ने अपने ही घर की छत से ईट पत्थर, कांच की बोतलें फेंकी।
पीड़िता का आरोप है कि संदीप ने उसको कांच की बोतल फेंक कर मारी। इससे उसके सिर और हाथ में चोट आई। पीड़िता जब घर से बाहर आकर मना करने लगी। तो संदीप गुप्ता, बाबी गुप्ता, सूरज गुप्ता, बादल गुप्ता एवं प्रहलाद गुप्ता ने मारपीट की। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट एवं लूटपाट का आरोप लगाया है। थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
अपराध संक्षेप:::
अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से चार घायल
दिबियापुर। अनियंत्रित ऑटो और बाइक के बीच भिड़ंत से चार लोग घायल हो गए। ऑटो सवार भरथना निवासी व्यक्ति ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इटावा में भरथना के गांव गिरधारीपुरा निवासी प्रेम सिंह पुत्र भजन लाल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 14 नवंबर को पीड़ित बच्चों के साथ दिबियापुर से ऑटो में बैठकर हरचंद्रपुर जा रहा था। हरचंदपुर पुलिया के पास उसने सामने खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक के पास खड़े व्यक्ति को चोट आई। टक्कर में पीड़ित, पीड़ित की पत्नी पुष्पा, बेटी अन्नमा को भी चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद