{"_id":"651f0856f70ffe68d000dd16","slug":"more-than-half-of-led-lights-fail-in-three-years-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-3692-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तीन साल में आधे से अधिक एलईडी लाइटें खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तीन साल में आधे से अधिक एलईडी लाइटें खराब
Fri, 06 Oct 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो05एयूआरपी 01- बिधूना-किशनी मार्ग पर लगी एलईडी लाइटों में अधिकांश बंद पड़ी। संवाद
-एक करोड़ 54 लाख 73 हजार से नगर पंचायत बिधूना की सड़कों को रोशन करने पर किया गया था खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। नगर पंचायत बिधूना में सड़कों पर रोशनी के लिए डेढ़ करोड़ से अधिक से लगाई गईं एलईडी लाइटें तीन साल में ही आधे से अधिक दगा दे चुकी हैं। एलईडी लाइटों पर खर्च किए गए बजट को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र की जनता में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। खराब हो चुकी लाइटों को लेकर अधिशासी अधिकारी विप्रो कंपनी के अधिकारियों पर ठीकरा फोड़ने में लगे हुए हैं। कहा कि खराब लाइटों को ठीक करने की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की है। उसको पत्र लिखा जा चुका है।
जुलाई 2020 में नगर पंचायत क्षेत्र में बिधूना के भगत सिंह चौराहा से लेकर नकेड़ी पुलिया तक और दिबियापुर तिराहा से बॉबी गुप्ता के फार्म हाउस तक 110 पोलों पर एलईडी लाइट लगाईं गईं थीं। इस लाइटों पर नगर पंचायत ने विप्रो कंपनी की इन लाइटों पर एक करोड़ 54 लाख 73 हजार रुपये का बजट खर्च किया था। हालत यह है कि महज तीन साल साल का समय ही बीता है। इस बीच किशनी रोड पर लगे 30-35 पोल व रामगढ़ दिबियापुर रोड पर लगे 15 से 20 पोल पर लगी एलईडी लाइटें खराब हो जाने से बंद पड़ी हुई हैं। जिससे इन मार्गाें से निकलने वाले राहगीरों को अंधेरे में होकर गुजरना पड़ता है।
बता दें कि नगर पंचायत बिधूना द्वारा पिछले कार्यकाल में 23 जुलाई 2020 को बिधूना नगर के भगत सिंह चौराहा से लेकर नकेड़ी पुलिया तक 107 पोल पर एलईडी लाइट 69 लाख 55 हजार रुपया से 14वें वित्त के बजट से लगवाई गईं थीं। इसके साथ ही दिबियापुर तिराहा बिधूना से सरैया गांव स्थित बॉबी गुप्ता के फार्म हाउस तक 110 पोल सहित एलईडी लाइट वर्ष 30 दिसंबर 2020 में 85 लाख 18 हजार रुपया से लगाई गईं थी।
विज्ञापन
लाइटों को मार्गो पर अनुराधा एसोसिएट्स बिधूना की फर्म ने 15वें /14वें वित्त अयोग के ब्याज की धनराशि से लगवाई गई हैं। जबकि लाइट की विप्रो कंपनी द्वारा पांच वर्ष तक वारंटी प्रमाण पत्र नगर पंचायत को दिया गया है। इसके बाद भी दोनों मार्गो पर लगभग 50 से अधिक पोलों पर लगी लाइटें खराब पड़ी हैं। मार्गो पर खराब लाइटें होने से सड़कों पर रात को अंधेरा पड़ा हुआ है।
सभ्रांत लोगों कहना कि डेढ़ करोड़ से अधिक रूपया खर्च होने के बाद भी नगर में अधेरा पड़ा है। यह कैसी लाइटें हैं। लोगों का कहना है कि जितने बजट की लाइटें हैं उतने महीने भी नहीं चल सकीं हैं।
जिम्मेदार बोले
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी बिधूना विकास कुमार ने बताया कि लाइट विप्रो कंपनी की लगी हैं। खराब लाइटों को सही करने की जिम्मेदारी कंपनी की है। खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत को कई बार नगर पंचायत से पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन लाइटों को सही करने कंपनी के इंजीनियर नहीं आ रहे हैं। एक दो बार कुछ नगर पंचायत ने लाइट सही कराई भीं, लेकिन बोर्ड खराब है होने के कारण वह ज्यादा समय तक चालू हालत में नहीं रह सकीं। इसलिए कंपनी के इंजीनियर ही सही कर पाएंगे। बताया कि पत्र भेजकर इस बार अंतिम चेतावनी दी गई है, अगर खराब लाइटें एक सप्ताह के अंदर सही न हुईं तो नगर पंचायत संबंधित के खिलाफ अपनी ओर से कार्रवाई करेगा।