{"_id":"699dea8d7fdf1dfd6b0e4797","slug":"more-patients-with-fever-and-body-ache-auraiya-news-c-211-1-aur1008-140346-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बुखार व बदन दर्द के रोगी अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बुखार व बदन दर्द के रोगी अधिक
Tue, 24 Feb 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
बिधूना/अछल्दा। सीएचसी की ओपीडी में मंगलवार को 193 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें अधिकांश मरीज बुखार व बदन दर्द के थे। डॉक्टरों का कहना है कि बुखार, सांस लेने में तकलीफ या कमजोरी हो तो तुरंत सीएचसी संपर्क करें।
कभी ठंड तो कभी गर्मी का अहसास होने से लोगों के शरीर का तापमान असंतुलित हो रहा है। इससे वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कृपाराम ने बताया कि बच्चों को बाहरी खाद्य पदार्थों से बचाएं। बुखार, खांसी, जुकाम या बदन दर्द के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर परामर्श लें।
अछल्दा सीएचसी में भी मंगलवार की सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रहीं। ओपीडी में 190 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अधिकांश मरीज वायरल संक्रमण की चपेट में थे। डॉ. गौरव ने कहा कि अगर किसी को लगातार बुखार, सांस लेने में तकलीफ या कमजोरी हो तो तुरंत सीएचसी संपर्क करें। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण का प्रकोप बढ़ रहा है।