फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   More complaints of illegal encroachments on Samadhan Diwas

Auraiya News: समाधान दिवस में अवैध कब्जों की शिकायतें अधिक

Sun, 14 Dec 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 14 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
More complaints of illegal encroachments on Samadhan Diwas
फोटो-26- अजीतमल में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद
अजीतमल/बिधूना/सहार। थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में डीएम, एसपी व एसडीएम की मौजूदगी में शिकायतें सुनीं गईं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें अवैध कब्जों की थी।
विज्ञापन

इस दौरान अजीतमल में 12, बिधूना में पांच व सहार में दो शिकायती पत्र दिए गए। अजीतमल में आयोजित समाधान दिवस में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती ने निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण राजस्व व पुलिस टीम स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष रूप से किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने भूमि विवाद एवं अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी व लेखपाल को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों में अनिवार्य रूप से स्थलीय जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में चकसत्तापुर निवासी अजय राजपूत ने शिकायत की है कि विपक्षी सोवरन, रमेश चंद व गोविंद आदि उनके हिस्से की भूमि पर निर्माण कार्य रुकवाने, ब्लैकमेल करने तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुरवा हरसहाय निवासी कृष्ण मुरारी ने विपक्षियों पर हार्वेस्टर मशीन जबरन ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
मढ़ैया रूपसहाय निवासी विजय कुमार ने विपक्षी रघुराज सिंह, शिव शंकर व आदित्य पर आरसीसी सड़क तोड़ने एवं दीवार गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाया। बिधूना कोतवाली परिसर के समाधान दिवस में एसडीएम गारिमा सोनकिया व सीओ मनोज गंगवार ने शिकायतें सुनीं। इसमें भूमि विवाद व विद्युत से संबंधित पांच शिकायतें प्राप्त हुईं।
कैथावा निवासी अजय प्रताप ने शिकायती पत्र देकर सबहद क्षेत्र में भूमि की पैमाइश कराए जाने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने सूची तैयार कर शीघ्र पैमाइश कराने का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया कि भूमि से जुड़े मामलों में राजस्व टीम के साथ पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सहार थाने में हुए समाधान दिवस दो प्रकरणों की शिकायतें की गईं। इनमें एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि सभी मामले जमीन संबंधित विवादों से जुड़े हुए थे। दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने-बुझाने का प्रयास किया। जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव था, उन्हें उसी समय निस्तारित कर दिया गया।



डीएम ने बाजार से मंगवाकर वृद्धा को दिया स्वेटर

अजीतमल। कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी के सामने पहुंची एक वृद्धा मीरा ने हाथ जोड़कर ठंड से बचने के लिए स्वेटर की मांग की। इस पर डीएम ने अपना स्वेटर देने को कहा तो वृद्धा लेने को राजी नही हुई। इसके बाद डीएम ने वृद्धा को बाजार से स्वेटर मंगवाकर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed