{"_id":"62bb4985dff2920fa426b732","slug":"monsoon-is-near-bad-roads-will-become-trouble-auraiya-news-knp704805630","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून नजदीक, बदहाल सड़कें बनेंगी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून नजदीक, बदहाल सड़कें बनेंगी मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान धराशायी हो गया है। शासन की ओर से तय मियाद बीत गई पर सड़कों पर गड्ढे बरकरार हैं, जबकि मानसून आने वाला है। बदहाल सड़कों से गुजरने वाले लोगों को फिर परेशानी उठानी पड़ेगी।
जिले कई मुख्य मार्ग और संपर्क मार्ग ऐसे हैं, जहां आम दिनों में भी जलभराव बना रहता है। इसके पीछे का कारण हैं कि सड़कें बनाते वक्त जलनिकासी के प्रबंध नहीं किए गए। इसके अलावा कई सड़कें ऐसी हैं, जिनका विभाग की ओर टेंडर हुआ। फिर बजट भी आवंटित कर दिया गया, पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में बारिश के दिनों ये सड़कें लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनेंगी।
अब बारिश से पहले सड़कें बनाया जाना संभव नजर नहीं आ रहा है। इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सड़कें दुरुस्त कराई जाएंगी। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अनिल कुमार जाटव ने कहा कि जिले की कई सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत कराने के लिए बजट मांगा गया है। कुछ के लिए बजट मिला है। उनका जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
मिल चुकी स्वीकृति, सात गांव के लोग होंगे प्रभावित
बिधूना। रामगढ़ मार्ग से बड़े के पुर्वा गांव को जोड़ने वाले बरका पुर्वा-लखनों मार्ग पर 700 मीटर सड़क जर्जर है। आम दिनों में यहां जलभराव रहता है। इस मार्ग से हथनापुर, बरका पुर्वा, लखनों, पुर्वा दिहुली, हजियापुर, ककराघाट व पहाड़पुर गांव के लोगों का आवागमन होता है। सड़क निर्माण के लिए वर्ष 2020-21 में 55 लाख रुपये स्वीकृत किए गए, पर आज तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। ग्रामीण मनोज कुमार, उपेंद्र कुमार, नीतेन सिंह, लल्ला सिंह व दिलीप कुमार ने बताया कि बारिश हुई तो हाल और बुरे होंगे, लोगों का निकलना मुश्किल हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के एई धर्मपाल सिंह बताया कि टेंडर के दौरान कुछ खामियां रही थीं, जिसे दूर कर दिया गया है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
जलनिकासी का इंतजाम न होने से होगी परेशानी
अयाना। बीहड़ क्षेत्र के जुहीखा-तिवरलालपुर मार्ग पर सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। अभी जब बारिश शुरू नहीं हुई है, इसके बावजूद इस सड़क पर पानी भरा नजर आ रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि जलनिकासी के लिए सड़क के किनारे नालियां नहीं बनवाई गईं। इस वजह से सड़क जर्जर हो गई है। बारिश में और बुरा हाल होगा।
सौंथरा-शिवगंज मार्ग कई किलोमीटर उखड़ा पड़ा
सहायल। सहार ब्लाक का सौंथरा-शिवगंज मार्ग कई किलोमीटर उखड़ा पड़ा है। वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क बनाई गई थी। तीन किलोमीटर लंबी सड़क से बरियारेमऊ, पुरवाबक्सा, शिवगंज, पौंथी, सबलपुर समेत कई गांव के लोगों का आवागमन रहता है। कई जगह सड़क किनारे से धंस गई है। ग्रामीणों की मांग के बाद भी इस सड़क की वर्षों से मरम्मत नहीं हुई है। बारिश में यहां हालात और खराब होंगे।

- जुहीखा-तिवरलालपुर मार्ग पर जलभराव। संवाद- फोटो : AURAIYA

उखड़ा पड़ा सौंथरा-शिवगंज मार्ग। संवाद- फोटो : AURAIYA