फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Monitoring of vaccination through Uwin portal from today

Auraiya News: यूविन पोर्टल से टीकाकरण की निगरानी आज से

Wed, 13 Mar 2024 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 13 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Monitoring of vaccination through Uwin portal from today
औरैया। जिले में गर्भवती और पांच वर्ष तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण अब ई-कवच के स्थान पर यूविन पोर्टल पर आज से लागू किया जाएगा। टीकाकरण की आधार कार्ड आधारित पोर्टल पर फीडिंग इतनी कारगर होगी कि टीकाकरण से छूटने वाले लोग चिह्नित हो जाएंगे। इस पोर्टल के जरिए टीकाकरण की तारीख याद रखने की जद्दोजहद नहीं करनी होगी। यूविन पोर्टल पर खुद ही मॉनीटरिंग होगी।
विज्ञापन

कोविन पोर्टल की तर्ज पर नियमित टीकाकरण को ऑनलाइन करने के लिए यूविन पोर्टल की शुरूआत आज से होगी इस पोर्टल पर गर्भवती और बच्चों की टीकाकरण संबंधी जानकारी, प्रसव केंद्र पर हुई प्रसूता के साथ बच्चों को कितने टीके लगाए गए हैं। यह भी जानकारी आनलाइन दिखेगी। टीकाकरण का कार्ड भी दिखेगा।
विज्ञापन

जिससे कि टीकाकरण कराने के लिए तारीख भी अलग से नजर आएगी। पहले टीके के साथ ही नीयत तारीखों के स्लाट पोर्टल पर नजर आने लगेंगे। इस पोर्टल से संबंधित गर्भवती या बच्चों देश में कहीं भी उस क्रम का टीका लगवा सकेगी। जिसकी फीडिंग भी ऑनलाइन नजर आ जाएगी। वहीं इसे पोर्टल के लिए एएनएम को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को इस पोर्टल का शुभारंभ जिले में टीकाकरण की मानीटरिंग के लिए किया जाएगा। आशा से लेकर एएनएम मोबाइल फोन पर इस पोर्टल के जरिए टीकाकरण अभियान को गहनता से चलाएंगी।

---------------------

यूविन पोर्टल से गर्भवती व पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को लगने वाले टीका की मानीटरिंग आज से शुरू कराई जाएगी। कार्य दिवस में स्वास्थ्य कर्मी इसके लिए सीधे पोर्टल पर काम शुरू करेंगे। -डॉ. सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed