फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mohit you go to sleep, I have taken all the medicines, see the result in the morning

Auraiya News: मोहित तुम सो जाओ, मैंने सारी दवाइयां खा लीं हैं, सुबह अंजाम देखना

Sun, 20 Apr 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 20 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mohit you go to sleep, I have taken all the medicines, see the result in the morning
वैष्णों देवी घूमने के दौरान मोहित व नेहा (प्रिया) की फोटो। - फोटो : वैष्णों देवी घूमने के दौरान मोहित व नेहा (प्रिया) की फोटो।
औरैया। पत्नी और उसके मायके वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर इटावा के होटल में जान देने वाले इंजीनियर मोहित के मोबाइल से एक मिनट की कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें मोहित की पत्नी प्रिया (नेहा) से बातचीत हो रही है।
विज्ञापन

प्रिया कह रही है कि मोहित तुम सो जाओ, मैंने अपने पास मौजूद सभी दवाइयां खा ली हैं। इसका अंजाम तुम्हें सुबह देखने को मिलेगा। मोहित भी पत्नी द्वारा तलाक मांगने का जिक्र करता है। बताया जा रहा है कि मोहित और प्रिया के बीच यह बातचीत शुक्रवार को हुई थी। इस बातचीत से लगता है कि उनके रिश्तों में पहले से तनाव था।
विज्ञापन

मोहित के फोन में मिली एक मिनट की कॉल रिकार्डिंग में मोहित पहले हैलो बोलता है, तो उसकी पत्नी कहती है कि सो जाओ आराम से तुम। इस पर मोहित कहता है क्या फालतू बात कर रही हो। फिर वह कहती है कि अब सुबह जो होगा वह तुम्हें पता चल जाएगा। इस पर मोहित कहता है कि सुबह क्या हो जाएगा। फिर पत्नी कहती है मुझे भी नहीं पता मोहित, अब क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मोहित कहता है कि यार तुम्हें कभी तलाक चाहिए, कभी लखनऊ शिफ्ट होना है। इस पर पत्नी कहती है मोहित प्लीज मुझे नहीं पता, मेरे पास जितनी दवाइयां थीं वह सारी खा ली हैं। फिर मोहित कहता है कि अब मैं क्या करूं? तो पत्नी कहती है कि कुछ मत करो, तुम्हारी कसम मैंने सारी दवाइयां खा लीं हैं। इस पर मोहित उसे उल्टी करने के लिए कहता है। इसी बीच कॉल कट जाती है।
परिजनों ने बताया कि मोहित ने आत्महत्या करने से कुछ देर पहले अपने छोटे भाई को मोबाइल का पासवर्ड साझा किया था। रविवार को परिजनों ने मोहित के मोबाइल की जांच की तो उसमें मोहित और उसकी पत्नी प्रिया (नेहा) की एक मिनट की कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस कॉल रिकॉर्डिंग की पुष्टि नहीं करती है।
गुरुवार को भी भाभी की भइया से हुई थी बहस : टोनू
मोहित के भाई टोनू ने बताया कि गुरुवार को पुणे जाने के दौरान भी भाभी की भइया से बहस हुई थी। भाभी भइया समेत पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी देती थीं। जेल जाने की आशंका में ही भाई ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
बताया कि मोहित की शादी 27 नवंबर 2023 में हुई थी। शादी के दो माह बाद तक भाभी घर पर बहुत अच्छे से रहीं। फिर उनके मायके वालों का हस्तक्षेप शुरू हो गया। इसके बाद भाभी पूरी तरह से बदल गईं। मायके में रहने के दौरान फरवरी में भाभी ने भइया मोहित के खिलाफ पुलिस से मारपीट की झूठी शिकायत की थी। मार्च में उनके पिता ने भी फर्जी तहरीर दी थी। 14 मार्च को भाई का साला घर आया था। उसने घर आकर भाई के साथ गाली-गलौज कर गोली मारने की धमकी दी थी। इस पर परिजन कानपुर देहात की कंचौसी चौकी में सूचना दी थी। पुलिस के आने पर साला भाग गया था।


पत्नी को पीसीएस की तैयारी करवा रहे थे मोहित

मोहित के छोटे भाई टोनू ने बताया कि भाभी पढ़ने में होशियार हैं। शादी के बाद दोनों वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे। इसके बाद भाभी ने अलग घर में रहने की इच्छा जताई, तो भाई ने पुराने घर से कुछ दूरी पर नया मकान कंचौसी में बनवा लिया। बाद में भाभी के पढ़ाई की इच्छा जाहिर करने पर भाई ने भाभी की इलाहाबाद, नोएडा व दिल्ली में पीसीएस की तैयारी करवाई। भाभी की बिहार के समस्तीपुर जिले में शिक्षक के पद पर नौकरी लग गई थी। भइया भाभी को बिहार नहीं भेजना चाहते थे, इसलिए वह शिक्षक की नौकरी का विरोध कर रहे थे।


अब खुद को मारने की कोशिश कर रही मोहित की पत्नी
कंचौसी (औरैया)। पत्नी और ससुरालीजनों की प्रताड़ना से आहत होकर इंजीनियर मोहित ने शुक्रवार को इटावा के एक होटल में खुदकुशी की थी। रविवार को पति का शव घर पहुंचने पर पत्नी बिलखती रही। परिजनों ने बताया कि वह खुद को मारने की कोशिश कर रही है। वहीं, जान देने से पहले मोहित ने भाई को भेजे वीडियो में पत्नी और उसके मायके वालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत अभी पुलिस में नहीं दी गई है।



मूलरूप से पुर्वा प्रसाद निवासी इंजीनियर मोहित उर्फ मोनू यादव (33) का शव शनिवार को इटावा के एक होटल में मिला था। पुलिस घरवालों को मोहित का वीडियो मिलने के बाद सर्विलांस के जरिए होटल तक पहुंची थी। उधर, मोहित के छोटे भाई टोनू ने बताया कि भाई की मौत के बाद से भाभी प्रिया की हरकतें अजीब हो गईं हैं। वह घर में किसी से बात नहीं कर रहीं हैं। न ही कुछ खा रहीं हैं। वह खुद को मारने की कोशिश कर रही हैं।



टोनू ने बताया कि सोमवार को नौबार संस्कार होने के बाद परिजन इटावा जाकर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर देंगे। टोनू ने कहा कि अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए वह सारे प्रयास करेंगे। उनका आरोप है कि भाभी प्रिया व उनके मायके पक्ष के लोगों ने उसके भाई मोहित को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी के चलते भाई को मजबूरन आत्महत्या करनी पड़ी। वहीं, मोहित की मौत से मां राजेश्वरी, बहन जूली, भाई नरसिंह, गब्बर की आंखों के भी आंसू नहीं थम रहे हैं।








लड़कों की सुरक्षा के लिए भी बने कानून, ताकि किसी को न खोना पड़े अपने जिगर का टुकड़ा : मोहित के पिता



मोहित के पिता विश्राम सिंह ने बताया कि लड़कों के संरक्षण को लेकर कोई कानून नहीं है। इससे कई लड़कों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। उनके बेटे की गलती न होने के बाद भी वह प्रताड़ित हुआ। इसके बाद भी पुलिस की कार्रवाई का डर बेटे के मन में बना रहता था। उसने खुद व परिवार को सुरक्षा न मिलने की वजह से ऐसा कदम उठाने की बात कह कर जान दी थी। शासन से अपील है कि लड़कों की हिफाजत के लिए कानून बनाया जाए, ताकि किसी को अपने जिगर के टुकड़े को न खोना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed