फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   MLA brother lost the seat

बड़ी संसद के सूरमा छोटी संसद में धराशाई

Mon, 14 Dec 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 14 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
MLA brother lost the seat
लोकसभा चुनाव में सपा के गढ़ में मोदी लहर पर सवार होकर भले ही अशोक दोहरे ने अपनी पहचान को विशिष्ट बनाते हुए जीत हासिल कर ली। लेकिन अपने पैतृक गांव में सगे भाई को प्रधानी का ताज पहना पाने में सांसद अफसल रहे।
विज्ञापन


हैदरपुर ग्राम पंचायत का पिटारा खुलते ही समर्थक जहां हार जीत की जुगत में लगे रहे तो वहीं चर्चाओं का बाजार भी गर्म रहा। जहां सर्वाधिक मत पाने वाले प्रत्याशी चुन्नी देवी पत्नी ग्रीस नारायण दुबे ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 116  मतो से पराजित किया तो वही सांसद अशोक दोहरे के भाई संजय कही भी मुकाबले में नजर नहीं आये।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मतदान के पूर्व अशोक दोहरे ने रात दिन एक करते हुए घर घर जाकर अपनी प्रतिष्ठा बचाने की अपील का कोई असर परिणाम पर नहीं पड़ा। विरोधी प्रत्याशी लगातार सांसद पर शराब और पैसे से वोट खरीदने का आरोप भी लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधायक की भाभी हारी
अजीतमल। पंचायत चुनाव मे दिग्गजों को करारी हार मिली है। ग्राम पंचायत बिरूहूनी में सदर विधायक मदन सिंह गौतम की भाभी व प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष देवी दयाल दोहरे की पत्नी राजेश्वरी देवी को चुनाव मे करारी हार का सामना करना पड़ा। ज्ञात हो सदर विधायक मदन गौतम ने ग्राम पंचायत जगदीशपुर रतनीपुर से अपनी पत्नी संन्तोष कुमारी को निर्विरोध प्रधान कराने में सफलता हासिल की है। वही अपनी भाभी राजेश्वरी देवी की हार को नही बचा सके है।


लाटरी से चुने गए प्रधान
अजीतमल। रविवार को आये चुनाव नतीजो में ग्राम पंचायत चांदपुर ककरैया में दो प्रत्याशी जय नारायण तिवारी व यशकरन सिंह को बराबर मत मिले तो उनका नतीजा लाटरी से निकाला गया। इसमें जय नारायण तिवारी फिर से प्रधान बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed