{"_id":"d0497f67195a5b41a81ca9920fba7f72","slug":"mission-extracted-under-indra-dhanush-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष के तहत निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्रधनुष के तहत निकाली रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 07 Jun 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन इंद्र धनुष के तहत गर्भवती महिलाओं एवं शून्य से दो वर्ष के बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
शनिवार को नगर फफूंद में इस रैली को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फफूंद के चिकित्सा अधिकारी डा. सुबोध कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस रैली में ब्लॉक भाग्यनगर क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने भाग लिया। सभी कार्यकत्रियां- टीका को लगवाना है, बीमारी को दूर भगाना है..., एक भी टीका छूट गया- सुरक्षा चक्र टूट गया...आदि नारे लगाते हुए चल रही थीं।
विज्ञापन
रैली पुराने नवीन स्वास्थ्य केंद्र फफूंद से शुरू हुई और पूरे नगर का भ्रमण कर पुराने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर समाप्त हुई।
रैली में पर्यवेक्षक रामपाल सिंह कुशवाहा यूनीसेफ से भुवनेश शर्मा डा. शिवेंद्र सिंह चौहान एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री उर्वशी पांडेय, प्रतिभा पांडेय, राम ज्योति, ऊषा दुबे, मिथलेश गुप्ता, सरिता वर्मा एवं सभासद मोहम्मद असलम आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन