फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Miscreants shot two bullion business

बदमाशों ने दो सर्राफा व्यवसाइयों को गोली मारी

Thu, 19 Mar 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 19 Mar 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
Miscreants shot two bullion business

बिधूना और एरवा कटरा में बदमाशों ने दुस्साहिसिक वारदात को अंजाम देते

विज्ञापन
हुए दुकान बंद कर लौट रहे दो सराफा व्यवसाइयों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं एरवाकटरा में बदमाश थैला छीनकर भाग जाने में सफल रहे।

कोतवाली के मोहल्ला लोहामंडी से दुकान बंदकर घर जा रहे सर्राफ से बदमाशों ने जेवरात व नगदी से भरा झोला छीनने का प्रयास किया। सर्राफ की चीख सुनकर भीड़ एकत्रित हो गई। झोला छीनने में असफल हुए बदमाशों ने सर्राफ को गोली मार दी, जो उसकी जांघ में लगी।

पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। उधर घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव करते हुए जल्द ही घटना का पर्दाफाश किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


 
मोहल्ला लोहामंडी निवासी अनिल पुत्र राजेंद्र की बाजार में सर्राफ की दुकान है। बुधवार शाम वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। वह लोहामंडी वाली गली में पहुंचे, तभी पीछे से बाइक सवार बदमाश आए और झोला छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झोला छीनते देख अनिल झोला के ऊपर लेट गया और चीखने-चिल्लाने लगा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी। भीड़ को आते देख बदमाशों ने तमंचे से अनिल के ऊपर फायर कर दिया। गोली अनिल की जांघ में जा लगी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए।  फायर करने के बाद बदमाश भाग गए।

 
दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहिस घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस ने गोलीकांड में घायल हुए सर्राफा व्यवसाई को निजी अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया।

दिन-दहाड़े गोली मारकर लूट का प्रयास किए जाने के मामले से आक्रोशित व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव किया और जल्द ही मामले का खुलासा कराए जाने की मांग की।

गोली व्यापारी के पेट से सटते हुई निकल गई- एरवाकटरा (औरैया)। प्राइमरी स्कूल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर सर्राफ से थैला छीन लिया। गोली सर्राफ के पेट से सटती हुई निकली। इससे व्यापारी मामूली रूप से जख्मी हो गया।

 
कस्बा निवासी श्याम किशोर पुत्र बालकराम बाजार में सर्राफ की दुकान है। बुधवार शाम वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने सब्जियां भी खरीदी।

सब्जी खरीदकर जब वह घर की ओर बढ़े, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली सनसनाती हुई उनके पेट से सटती हुई निकल गई। फायर से उन्हें मामूली जख्म भी हुआ।



फायर करने के बाद बदमाश उनसे थैला छीनकर भाग गए। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहासिक घटना से श्याम किशोर हक्के-बक्के रह गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित सर्राफ ने बताया कि लूटे गए झोले में दुकान की चाबियां व सब्जी थी। नगदी व जेवरात नहीं था।

पीड़ित सर्राफ ने थाने में घटना की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed