{"_id":"6446cda0e752da48df0b0014","slug":"misbehavior-in-the-cafe-with-the-girl-student-who-went-to-coaching-report-on-two-auraiya-news-c-12-1-196904-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कोचिंग गई छात्रा संग कैफे में दुष्कर्म, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कोचिंग गई छात्रा संग कैफे में दुष्कर्म, दो पर रिपोर्ट
Tue, 25 Apr 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर के एक मोहल्ले की 14 वर्षीय किशोरी को कोचिंग जाते समय एक किशोर बहलाकर दिबियापुर रोड स्थित कैफे में ले गया। वहां पर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी किशोर व कैफे संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट लिखाई। बताया कि तीन अप्रैल की दोपहर एक बजे 14 वर्षीय बेटी कोचिंग के लिए गई थी। रास्ते में उसे पढ़ीन दरवाजा निवासी किशोर मिला और बहलाकर दिबियापुर रोड स्थित कैफे ऑन द हाउस ले गया। आरोप लगाया कि वहां पर आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
बेटी ने डर की वजह से आपबीती किसी को नहीं बताई पर उसकी तबीयत खराब हो गई। कई दिन बाद जब उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो मां ने बेटी से जानकारी ली। सहमी बेटी ने पूरी घटना बताई। तब उसने घटना के 19 दिन बाद कोतवाली में 23 अप्रैल को किशोर और कैफे संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी व कैफे संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया है।