{"_id":"66537be6d325e8b78f06b9bc","slug":"minor-who-went-to-work-in-rajasthan-dies-under-suspicious-circumstances-auraiya-news-c-211-1-aur1002-112615-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: राजस्थान नौकरी करने गए नाबालिग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: राजस्थान नौकरी करने गए नाबालिग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
ककोर। राजस्थान की प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करने गए नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को मौत हो गई। भाई पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव घर लेकर आया। जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरि का पुर्वा ककोर बुजुर्ग निवासी विमलेश बाबू (17) पुत्र शिवनाथ सिंह नौकरी करने के लिए एक प्राइवेट कंपनी अरबूदा माइक्रो कपड़ा प्रिंटिंग प्रेस बहलोतपुरा राजस्थान में काम कर रहा था। प्रिंटिंग प्रेस ठेकेदार संतोष कुमार निवासी गोपियापुर थाना बकेवर इटावा की थी। वह उसे अपने साथ नौकरी दिलाने ले गया था।
दो दिन पहले विमलेश बाबू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसकी सूचना पिता शिवनाथ सिंह को फोन द्वारा दी गई। मृतक के दो बड़े भाई विमल कुमार व अनिल कुमार बहलोतपूरा पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करा घर ले आए। ठेकेदार संतोष को भी अपने साथ लेकर गांव आए। हादसे से आहत पीड़ित परिवार के लोगों ने ठेकेदार संतोष को बंधक बनाने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना पर पहुंचे दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू ने मृतक के पिता शिवनाथ सिंह को समझाया।
विज्ञापन
इसके बाद ठेकेदार संतोष को पुलिस ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। विमलेश के पिता शिवनाथ ने बताया कि ठेकेदार संतोष के साथ करीब एक वर्ष से बेटा काम कर रहा था। विमलेश करीब दो माह पहले घर आया था। फोन पर बात होती रहती थी। विमलेश के बड़े भाई अनिल की 27 जून को शादी होनी है, शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम राजस्थान में हुआ है। रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल किसी तरह की तनाव की स्थिति नहीं है।