फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Minor in police custody for six days, turned out to be Corona positive

छह दिन पुलिस कस्टडी में रही नाबालिग, निकली कोरोना पॉजिटिव

Fri, 15 Apr 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Minor in police custody for six days, turned out to be Corona positive
औरैया। अजीतमल कोतवाली पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने सात अप्रैल को नाबालिग को खोजने के बाद सात दिन तक कोतवाली में ही रोके रखा, जो कि नियम विरुद्ध है। पुलिस ने बुधवार की दोपहर उसका स्वास्थ्य खराब देखा तो कोरोना टेस्ट कराया गया। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अब पूरे कोतवाली के पुलिस कर्मियों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव की 16 वर्षीय किशोरी को गांव का युवक 27 मार्च को साथ ले गया था। लड़की की मां ने युवक के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में उनकी लोकेशन गुरुग्राम हरियाणा निकली।
विज्ञापन

पुलिस दोनों को वहां से सात अप्रैल को कोतवाली अजीतमल ले आई। तब से किशोरी महिला हेल्प डेस्क कक्ष में थी, जबकि नियमानुसार किसी को पुलिस 24 घंटे से ज्यादा थाने में नहीं रोक सकती है। इस वजह से औरैया पुलिस की किरकिरी हो रही है। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम ने किशोरी और युवक को क्षेत्र से सात अप्रैल को खोजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस मिलने से पुलिस महकमे के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप है। सूचना पर स्वास्थ्य कर्मियों ने अजीतमल कोतवाली में मौजूद 18 से 20 पुलिस कर्मियों की सैपलिंग की। अब इनकी रिपोर्ट का इंतजार है। खासकर महिला हेल्प डेस्क में इन छह दिनों में ड्यूटी करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को अधिक चिंता सता रही है, क्योंकि महिला पुलिस कर्मी ही सबसे ज्यादा नाबालिग के पास रहीं।
सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि लड़की के 164 के बयान दर्ज कराएं गए। उसने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया था। इस वजह से उसे नारी निकेतन भेजने की व्यवस्था की जा रही थी। वहां उसे भेजने के लिए कोविड टेस्ट कराया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। अजीतमल कोतवाली के पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। अब सवाल उठता है कि अगर किशोरी को नारी निकेतन न भेजते तो क्या उसकी जांच नहीं कराई जाती।

कोविड कंट्रोल रूम में मौजूद डॉ. विशाल अग्निहोत्री ने बताया कि नाबालिग में कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे। एंटीजन से जांच की तो वह कोरोना पॉजिटिव निकली। वह ए सिमटेमैटिक पॉजिटिव है, जिसके संपर्क में आने पर व्यक्ति संक्रमित हो जाता है। वह जिले के एल-टू अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed