फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Minor disputes between rumors

अफवाहों के बीच छिटपुट विवाद

Sat, 05 Dec 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 05 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Minor disputes between rumors
मतदान के दौरान सुबह से जिला प्रशासन मुस्तैद दिखा। वहीं झूठी अफवाहों में प्रशासन को परेशानी भी उठानी पड़ी। एक दो स्थानों पर छिटपुट विवाद के बाद मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।ब्लाक के ग्राम पंचायत सॉफर में जहां कई बार फर्जी मतदान की अफवाह फैलाकर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


कोतवाल अजय पाठक ने अफवाह फैलाने वालों को मतदान स्थल से खदेड़ दिया। वहीं पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया। साफर में फैली अफवाह की सूचना पर डीएम माला श्रीवास्तव व एसपी मनोज तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। डीएम व एसपी को दो बार सर्वोदय इंटर कालेज साफर स्थित बूथों पर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन



यहां स्थिति सामान्य होने पर राहत की सांस ली। डीएम व एसपी के वापस लौटते समय ग्राम पंचायत साफर के मजरा लक्ष्मनपुर, बेरी, बिलावा आदि बूथों पर एजेंट व प्रत्याशियों के समर्थकों केबीच विवाद हो गया। यहां पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने लाठियां भांजकर अराजकता फैला रहे लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालकार्ड धारकों की कोतवाली में रही भीड़
अजीतमल। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लालकार्ड धारकों पर पुलिस की निगाहें टेढी रही। अराजकता फैलाने की आशंका के चलते पुलिस ने करीब 200 लोगों को थाने में बैठा लिया। इन लालकार्ड धारकों के लिए खाने पीने की व्यवस्था पुलिस को करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed