फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The old woman died due to the collapse of the earthen mound in auraiya

Auraiya: मिट्टी का टीला ढहने से दबी वृद्धा, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम, परिजनों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार

Thu, 19 Jan 2023 06:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Jan 2023 06:55 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में अचानक मिट्टी का टीला ढह गया, जिसमें एक वृद्धा दब गई। मंगलवार सुबह हुई घटना में परिजन उसे कानपुर ले जाते रहे थे, जहां रास्ते में वृद्धा ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
The old woman died due to the collapse of the earthen mound in auraiya
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के पैगंबरपुर में मिट्टी खोदने के दौरान अचानक ढहे टीले के मलबे में दबकर एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पैगंबरपुर निवासी शिल्ली बेगम (60) पत्नी शरीफ अली मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे गांव के बाहर मिट्टी लेने गईं थीं। जहां मिट्टी खोदने के दौरान अचानक से टीला ढह गया। इससे वृद्धा मलबे में दब गई। घटना स्थल के पास ही खेतों में काम कर रहे किसानों की नजर जैसे ही वृद्धा पर पड़ी।
विज्ञापन

वह दौड़कर मौके पर पहुंचे, जहां काफी प्रयास के बाद वृद्धा को मलबे से बाहर निकाला। साथ ही उसके परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन वृद्धा को लेकर 50 शैया अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन वृद्धा को लेकर कानपुर जा रहे थे, जहां बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुत्र आसिफ खान ने बताया कि घर में जमीन की लिपाई के लिए मिट्टी की जरूरत थी। जिस पर मां जंगल से मिट्टी लेने गई थी।  परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed