{"_id":"57daea674f1c1b0d27d47b97","slug":"mid-trodden-by-the-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को ट्रैक्टर ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ को ट्रैक्टर ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
मृतक के शव पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की सुबह मार्निंग वॉक पर निकलने अधेड़ को गढ़िया चौराहे के पास ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। अधेड़ की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपनी ससुराल कोटला अजीतमल आया हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तोपखाना जालौन निवासी मोहम्मद रहीश (37) पुत्र रफीक अपनी ससुराल अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आजादनगर कोटला आया था। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे वह टहलने निकला था। हाईवे पर गढ़िया चौराहे के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फ रार हो गया। काफी देर बाद राहगीरों की शव पर नजर पड़ी।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोटला के लोगों ने शव की शिनाख्त मोहम्मद रहीश के रूप में की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक के चार पुत्र व एक पुत्री है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।