फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Meter readers sent complaint to CM

मीटर रीडरों ने सीएम को भेजा शिकायती पत्र

Mon, 14 Dec 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 14 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Meter readers sent complaint to CM
बिजली बिलों में घोटाले से खुलासे से बौखलाए अधिकारियों पर मीटर रीडरों ने उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अधिकारी उन पर इल्जाम अपने ऊपर लेने का दबाव बना रहे हैं। इस बावत मीटर रीडरों ने एसडीओ के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने प्रकरण की निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


घरेलू बिलों में करोड़ों रुपये के घोटाले के खुलासे के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों में बौखलाहट दिखाई दे रही है। इसके चलते उनका गुस्सा मीटर रीडरों पर निकलना शुरू हो गया है। शनिवार शाम को मीटर रीडिंग मशीन जमा करने पहुंचे करीब एक दर्जन मीटर रीडरों को एसडीओ अरविंद सिंह के कोप का भाजन बनना पड़ा।
विज्ञापन


वहां मौजूद एसडीओ अरविंद सिंह, जेई शशिकांत मौर्या, विवेक खरे, नरेंद्र कुमार व आकेश बाबू ने उन पर घोटाले का इल्जाम अपने सिर पर लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर एसडीओ ने उन्हें गालियां देकर कार्यालय से भगा दिया। साथ ही धमकी दी कि बसपा सरकार आने पर सभी को देख लूंगा। मीटर रीडरों ने बताया कि यही नहीं एसडीओ ने सभी 11 मीटर रीडरों की मशीनें भी बिना लिखा-पढ़ी के जमा करा ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें मशीनों में छेड़छाड़ किए जाने की आशंका है। उनका कहना है कि न तो उनके पास पासवर्ड था और न ही बिल संशोधन का अधिकार फिर उन्हें इस मामले में घसीटा जा रहा है। मीटर रीडर उमेश कुमार, संदीप चतुर्वेदी, राजकुमार शर्मा, नीलेश कुमार, ऋभष चौरसिया, अभिषेक गुप्ता, जयवीर सिंह, संजय सिंह, अनुराग, अवनीश कुमार, दीपक कुमार आदि ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है।


वर्जन---------------------
मीटर रीडर हमारे कर्मचारी हैं। अगर वह काम नहीं करेंगे तो उन्हें डांटा भी जाएगा। वहीं गालियां देने का आरोप पूरी तरह से निराधार है। उन पर इस तरह का इल्जाम गलत लगाया जा रहा है।
अरविंद सिंह, एसडीओ, बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed