फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mercury dropped after storm, rain, increased concern of farmers

Auraiya News: आंधी, बारिश के बाद गिरा पारा, किसानों की बढ़ी चिंता

Tue, 25 Apr 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped after storm, rain, increased concern of farmers
औरैया। कई दिन की चिलचिलाती धूप व गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। इससे लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली वहीं किसानों के लिए आफत आ गई है। सोमवार दोपहर बाद आई आंधी के बाद शाम को कई इलाकों में आसमान में छाए काले बादलों के साथ बारिश शुरू हो गई। सुबह से बदली रहने के कारण तापमान में भी छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक बादल छाए रहने व अगले दो दिन तक बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर को अछल्दा क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। दोपहर बाद शहर समेत अन्य इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे हजारों एकड़ गेहूं की खड़ी फसल भीगने से किसान परेशान दिखे। खेतों में चल रही गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम बीच में ही रोकना पड़ा। रुक-रुक कर हो रही बारिश किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। तेज हवाओं के कारण कई खेतों से किसानों के गेहूं के गट्ठर उड़ कर दूसरे खेतों तक जा पहुंचे।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में एक लाख एक हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल की बुआई की गई है। इसमें अभी तक 30 फीसदी गेहूं की कटाई हो चुकी है। किसान मौसम को देखते हुए तेजी से मड़ाई करने में जुटे है। इधर बारिश होने से तीन से चार दिन के लिए मड़ाई काम प्रभावित हुआ है। किसानों का कहना है कि यदि ज्यादा बारिश हुई तो गेहूं की फसल बर्बाद होगी। किसानों की बात
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मौसम ने किसानों का जीना मुहाल कर दिया है। गेहूं की बुआई से लेकर गेहूं की कटाई तक लगातार मौसम दगाबाजी कर रहा है। यही हाल रहा तो लागत निकलना भी मुश्किल होगा। - बीनू सिंह, पुर्वा कमल सिंह
बारिश से गेहूं की कटाई और मढ़ाई का काम दोनों की प्रभावित हो गया है। पिछले दिनों बारिश से गेहूं की फसल गिर गई थी। जिससे भी काफी नुकसान पहले ही हो चुका है। - सत्येंद्र सिंह, पसुआ

वर्जन
आगामी दस दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिले में कुछ स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश की भी संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। - डॉ. अनंत कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक/प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed