फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Melting increased after dense fog, people remained worried

Auraiya News: घने कोहरे के बाद गलन बढ़ी, परेशान रहे लोग

Thu, 25 Jan 2024 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 25 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Melting increased after dense fog, people remained worried
औरैया। गलन और सर्द हवाओं के प्रकोप को झेल रहे जिले वासियों को बुधवार सुबह भी गलन के साथ ही कोहरे का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर में जब धूप निकली तो थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन शाम को दिन ढलने के बाद गलन बढ़ गई। इस कारण लोग घरों में दुबकने को विवश रहे।
विज्ञापन

बुधवार को घने कोहरे के बीच लोगों की देर से आंखे खुलीं। वहीं सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन धीरे-धीरे रेंगते नजर आए। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। धूप निकलने के बाद गलन से राहत मिली, लेकिन शाम को जैसे ही दिन ढला। गलन काफी बढ़ गई। इसके कारण लोग घरों में दुबकने को विवश हुए।
विज्ञापन

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का परिणाम है कि लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ.अनंत कुमार ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ व अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही हल्के बादल भी छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed