{"_id":"60f079e38ebc3e8b2e17564f","slug":"meeting-auraiya-news-knp640418945","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बीआरसी अजीतमल पर हुई। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में जिला पर्यवेक्षक निर्मल पांडेय की उपस्थिति में शिक्षकों के हित संबंधी कई प्रस्ताव पास किये गये। जिनमें बीएसए ऑफिस में तैनात अजीतमल बीआरसी के लिपिक को वापस बीआरसी भेजे जाने, अध्यापकों को मिलने वाली माह मई के अवकाश को समाप्त करके राज्य कर्मचारियों की तरह ईएल दिए जाने, मोहल्ला पाठशाला पर रोक लगाए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण समय पर किए जानेे तथा छात्रों की ऑनलाइन फीडिंग बीआरसी पर ही कराए जाने, बीआरसी द्वारा एक ही सूचना को कई बार मांगे जाने पर रोक लगाए जाने को पुरजोर से रखा गया। शिक्षकों ने विद्यालय समय में परिवर्तन किए जाने आदि मांगे शामिल रहीं।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे ने कहा कि जिले और ब्लॉक के चुनाव बहुत जल्द होंगे। जिसके लिए सदस्यता अभियान शुरू होने वाला है। सभी साथी सदस्यता लें। बैठक में विक्रम दत्त, कोमल राजपूत, आनंद दीक्षित, कोशल किशोर, भूरे, आदर्श अवस्थी, संजना, अर्चना चौधरी, प्रबल प्रताप, विनोद शर्मा, रमेश, रामु त्रिपाठी, प्रणय दुबे, रामजीवन, राजीव कुमार, ओमेंद्र चौहान, पीयूष गौतम समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।