फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   meeting

दुव्र्यवहार करने पर होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 04 Dec 2020 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
meeting
औरैया। एसपी ने गुरुवार को ककोर मुख्यालय स्थित कार्यालय सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित संगीन व जघन्य मामलों का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी व्यक्ति से दुर्व्यवहार न करने के बाबत सख्त हिदायत दी। कहा कि दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कामकाज संभालने के बाद पहली बैठक में एसपी ने सख्त तेवर दिखाते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से किसी भी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार न करने की हिदायत दी। उन्होंने किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी। थानों पर गठित महिला हेल्प डेस्क में आने वाली शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक सक्षम अधिकारी द्वारा किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी ने पुलिस की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाए जाने को निर्देशित किया। डायल 112 पुलिस टीम से रिस्पांस समय में सुधार किए जाने को निर्देश दिए। बैठक में जिले भर के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों से कार्यालय में साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए। एसपी अपर्णा गौतम ने कहा कि सरकारी दस्तावेज बहुत ही सुरक्षित होने चाहिए। उन्होंने शाखा प्रभारियों व कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी ली।
नवागत एसपी अपर्णा गौतम ने गुरुवार को ककोर स्थित कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में क्राइम कंट्रोल को प्राथमिकता में गिनाया। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिला संबंधी अपराधों पर पूरी तरह रोक लगाने का प्रयास रहेगा।

2015 बैच की आईपीएस अपर्णा गौतम मूल रूप से रामपुर की रहने वाली हैं। 2012 में उन्होंने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज से बीटेक (बायोटेक्नोलॉजी) की डिग्री लेने के बाद एक साल मल्टीनेशनल कंपनी में सेवाएं दीं। 2015 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईपीएस बनीं। एमएनएनआईटी प्रयागराज में ग्रेजुएशन के दौरान ही कॉलेज की पत्रिका की संपादक रहीं। गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मादक पदार्थ चरस, गांजा, अफीम, कोकीन व डायजापाम पाउडर पर अंकुश लगाने के बाद आर्थिक अपराध जैसे लूट, छिनैती, राहजनी व गुंडा टैक्स आदि अपराध पर नियंत्रण के लिए वह टीम बनाएंगी। इस गोरखधंधे में संलिप्त लोगों को चिह्नित करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed