{"_id":"5f3199498ebc3eaae332090d","slug":"meeting-auraiya-news-knp5761939126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष और महामंत्री को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष और महामंत्री को सौंपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) की बैठक सोमवार को बुद्धमती इंटर कालेज में हुई। बैठक में शिक्षक नेताओं ने आगरा शिक्षा निर्वाचन चुनाव में संगठन प्रत्याशी को जिताने को लेकर रूपरेखा बनाई गई। साथ ही सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित ने बताया कि संगठन के संरक्षक राजबहहादुर सिंह ने कहा कि जिले में सदस्यता अभियान के लिए अध्यक्ष और महामंत्री अधिकृत है। इसके अलावा यदि अन्य पदाधिकारीय सदस्यता अभियान चलाता है या फिर सदस्यता शुल्क वसूल करता है तो उसे अवैध माना जाएगा।
इसके साथ ही बैठक में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करने की अपील की। बैठक में कृष्ण मोहन उपाध्याय, प्रेम नरायन दुबे, अनिल कुमार त्रिपाठी, राकेश यादव, चंद्र प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।