{"_id":"61a27665c5488861ae7ad275","slug":"meetiang-auraiya-eduaction-auraiya-news-knp666401335","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट क्लास के संचालन पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट क्लास के संचालन पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। राजकीय कन्या इंटर कालेज दिबियापुर में मिशन प्रेरणा की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान शिक्षकों को स्मार्ट क्लास के संचालन पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान बीईओ सुधीर कुमार गुप्ता, कृपा शंकर यादव, अवनीश कुमार यादव, दीपक कुमार व डॉ. अवधेश सोनकर ने प्रतिभाग कर विकासखंड के नोडल एआरपी व राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से निर्धारित केपीआई के अनुसार बिंदुवार आख्या प्रस्तुत की। डायट प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत ने जिले में स्मार्ट क्लास के संचालन पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 180 विद्यालयों में प्रोजेक्ट अवंत यूनिसेड गेल पाता की सहायता से सोलर स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का संचालन निष्क्रिय है, उन विद्यालयों के प्रोजेक्टर, इनवर्टर व विज्ञान किट को सक्रिय किया जाए। कई विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता से स्मार्ट क्लास के लिए एलईडी खरीदी गई है। इस मौके पर डायट प्राचार्य ने कोठीपुर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार राजपूत, सुनील कुमार यादव को स्मार्ट क्लास के बेहतर संचालन पर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने समस्त एआरपी से कहा कि अप्रैल से नवंबर माह तक के कार्यपत्रक खंड शिक्षा अधिकारी से अग्रसारित कराते हुए जिला समन्वयक प्रशिक्षण गुंजन श्रीवास्तव के पास जमा कराएं। इस दौरान ध्रुवपाल, शुभम तिवारी, नितिन मौजूद रहे।