फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   medical store does not working

पांच माह बाद भी शुरू नहीं हो सका प्रधानमंत्री

Tue, 16 Mar 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
medical store does not working
सौ शय्या युक्त जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पांच माह बाद भी नहीं शुरू हो पाया है। संबंधित कंपनी को तीन बार पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

कंपनी के मांग पत्र के बाद अस्पताल प्रशासन ने कक्ष स्थापित करने के लिए जगह भी दे दी थी। केंद्र शुरू न हो पाने से मरीजों को महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ रहीं हैं।
केंद्र सरकार की ओर से मरीजों को कम दामों पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र स्थापित कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

100 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भी ब्रेन पावर एचआर प्रा.लि. कंपनी को केंद्र संचालित कराए जाने की जिम्मेदारी मिली है। कंपनी को अस्पताल में कक्ष के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी साचीज ने पांच अक्तूबर 2020 को सीएमओ औरैया को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएमएस को 13 अक्तूबर 2020 को पत्र जारी कर जगह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। सीएमएस की ओर से अक्तूबर 2020, नवंबर 2020 व फरवरी 2021 मेें अस्पताल में उपलब्ध जगह के बारे में कंपनी को सूचना दी गई।
इतने पत्रों के बाद भी पिछले सप्ताह कंपनी की ओर से सिर्फ केमिस्ट को भेजकर इतिश्री कर दी गई। लेकिन अभी तक केंद्र संचालित कराए जाने के लिए अस्पताल में कोई भी काम शुरू नहीं कराया गया है। इससे जन औषधि केंद्र के शुरू होने के अभी आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

ब्रेन पावर एचआर प्रा.लि. कंपनी को अस्पताल में केंद्र संचालित कराने के लिए अक्तूबर से लेकर अब तक तीन बार पत्र भेजकर सूचना दी जा चुकी है।
जिसमें कंपनी की ओर से लगभग एक सप्ताह पहले एक केमिस्ट को भेजकर सिर्फ खानापूरी कर दी गई। इसके बाद से अभी तक कोई नहीं आया। - डॉ. राजीव रस्तोगी, सीएमएस 100 शय्या जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed