{"_id":"a3601713ec47cadf98a96f31f0d3373a","slug":"medical-officer-attacker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्साधिकारी हुआ हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्साधिकारी हुआ हमलावर
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 30 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
अपने खिलाफ विभिन्न समाचार पत्रों में छपी खबर से खुन्नस खाए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में तैनात चिकित्साधिकारी ने अमर उजाला दिबियापुर के प्रतिनिधि पर अपने साथियों के साथ हमला बोला। एसपी औरैया के निर्देश पर मामले का मुकदमा दिबियापुर थाने में पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
अब दिबियापुर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज का रिकार्ड जब्त करने की तैयारी में जुट गई है। इस मामले में आरोपी डॉक्टर की तहरीर पर गोपाल शंकर के खिलाफ भी क्रास एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
सीएचसी दिबियापुर में तैनात चिकित्साधिकारी डा.अशोक राय एवं उनकी पत्नी सीमा राय बतौर स्टाफ नर्स तैनात हैं। मूल रुप से भर्थना निवासी एवं दिबियापुर के ही विकास कुंज में रहने वाले डा.अशोक राय एवं उनकी पत्नी सीमा राय के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगते रहे।
विज्ञापन
जनवरी में दिबियापुर क्षेत्र की ममता देवी ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर डा.अशोक राय पर अस्पताल में प्रसव कराने से इंकार करने और 10 हजार रुपए की मांग कर आवास पर प्रसव करने का आरोप लगाया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम माला श्रीवास्तव ने पूरे प्रकरण की जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कराई थी।
जांच अधिकारियों ने शिकायत को सही पाया था और जांच रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी थी। अधिकारियों की आख्या के आधार पर आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु शासन को रिपोर्ट संदर्भित कर दी है।
आरोपों की जांच कर अस्पताल की छवि धूमिल करने एवं मरीजों का इलाज अपने आवास पर करने वाले चिकित्सक के विरुद्ध सरकारी सेवक नियमावली 1999 के तहत विभागीय कार्रवाई तय माना जा रहा था। इस खबर को अमर उजाला समेत कई अन्य अखबारों ने 24 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
शुक्रवार की सुबह अमर उजाला प्रतिनिधि गोपाल शंकर अपने चाचा का इलाज कराने के लिए दिबियापुर पहुंचे थे। पहले से खुन्नस खाए चिकित्साधिकारी ने गाली गलौज कर जानलेवा हमला किया।
बाद में गुंडे बुलाकर भी हमला करवाया। घटना के बाद पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी औरैया से मिला। एसपी ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। जिसपर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
आईजी ने भी लिया मामले को संज्ञान में - औरैया। शनिवार को इटावा जिले के बकेवर में हुए पत्रकार सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे आईजी आशुतोष पांडेय ने भी पत्रकार गोपाल शंकर पर हुए जानलेवा हमले के मामले को संज्ञान में लिया।
पत्रकारों के संगठन ने पूरे मामले की जानकारी आईजी को दी। आईजी ने आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी को दंडित किया जाएगा।