फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   MD expressed displeasure over the meter coaches deposited at the center

मीटर के डिब्बों को केंद्र पर जमा एमडी ने जताई नाराजगी

Mon, 31 Oct 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
MD expressed displeasure over the meter coaches deposited at the center
औरैया। कार्यालयों में विद्युत अधिकारियों के समय से न बैठने की शिकायत पर औचक छापा मारा जा रहा है। सोमवार सुबह दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा के एमडी अमित कुमार ने औरैया सदर डिवीजन स्थित कार्यालय में छापा मारा। परिसर में मीटर के डिब्बे जमा देख एमडी ने अधीक्षण अभियंता से नाराजगी जताते हुए हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अमित किशोर सुबह शहर के एक नंबर बिजली केंद्र पर पहुंचे। एमडी की गाड़ी केंद्र में देख सटे कार्यालय में मौजूद एक्सईएन लेखराज, अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार, एसडीओ महेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी अपने कार्यालयों से निकल कर बिजली केंद्र पहुंचे। सभी अधिकारियों के मौजूद होने पर बिजली आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार शहर व ग्रामीणांचल में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही बकाया राजस्व को बढ़ाने को लेकर भी निर्देश दिए। इस बीच एमडी की नजर परिसर में रखे मीटर के ऊपर लगने वाले डिब्बों पर गई। इस पर उन्हें गोदाम में रखवाने के निर्देश दिए। उन्होंने दफ्तर के आस-पास सफाई भी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed