फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   MBBS studies in medical college from this session

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई इसी सत्र से

Thu, 25 Jan 2024 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 25 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
MBBS studies in medical college from this session
औरैया। सेहुद और चिचौली में मेडिकल कॉलेज का भवन बनकर तैयार है। इसी सत्र से यहां एमबीबीएस की सौ सीटों पर पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि अगले महीने भवन हैंडओवर हो जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो चिचौली स्थित जिला अस्पताल में भी 300 बेड की सुविधा है। यहां लैब, लेक्चर हॉल, आवास, हॉस्टल के भवन का काम पूरा हो गया है। मेडिकल कॉलेज में सिर्फ फिनिसिंग का कुछ काम बचा है। प्राचार्य का कहना है कि 13 चिकित्सक और 60 कर्मचारी भी मिल गए है। बाकी स्टाफ आउट सोर्सिंग पर रखा जाएगा। आचार्यों के 38 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनकी नियुक्ति होते ही मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए सभी मानक पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन


--------------

इन पदों पर मांगे गए आवेदन

आचार्य- 07

सह आचार्य- 16

सहायक आचार्य-15

-------------

जिले में चिकित्सकों की कमी होगी खत्म

मेडिकल कॉलेज में लगभग सभी तरह की बीमारियों के विशेषज्ञ मिल जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त संख्या में डॉक्टर मिल जाएंगे। ऐसे में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं मिल सकेंगी और ज्यादातर मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

बोले जिम्मेदार------

मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा हो गया है। इसका भवन फरवरी में हैंडओवर कर दिया जाएगा। चिकित्सा कर्मी काफी हद तक रख लिए गए है। कुछ को आउटसोर्सिंग से रखा जाएगा। आचार्यों के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं।

-डॉ. अरविंद कुशवाहा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed