फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Maternal and child hospital will get staff soon

Auraiya News: मातृ एवं शिशु अस्पताल को जल्द मिलेगा स्टाफ

Sat, 19 Apr 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 19 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Maternal and child hospital will get staff soon
मातृ एवं शिशु अस्पताल। - फोटो : संवाद
बिधूना। मातृ एवं शिशु अस्पताल बिधूना के बेहतर संचालन के लिए शासन ने चिकित्सक समेत पैरामेडिकल स्टाफ के पद स्वीकृत किए हैं। यहां पर चिकित्सक समेत 42 पदों पर कार्मिक तैनात होंगे।
विज्ञापन

स्वीकृत मिलने के बाद अब जल्द अस्पताल को अपना स्टाफ मिलेगा, हालांकि अभी इस अस्पताल का संचालन सीएचसी के स्टाफ के भरोसे थे। कस्बा बिधूना में छह करोड़ की लागत से मातृ एवं शिशु अस्पताल बना था, लेकिन अभी तक इसके संचालन के लिए डॉक्टर व अन्य स्टाफ के पद स्वीकृत नहीं हो सके थे।
विज्ञापन

इस कारण से यहां पर स्टाफ की तैनाती नहीं हो सकी थी। दो साल से सीएचसी स्टाफ के सहारे मातृ एवं शिशु अस्पताल का संचालन किसी तरह किया जा रहा है। अमर उजाला के सात अप्रैल के अंक में इस अस्पताल में स्टाफ की तैनाती को लेकर खबर प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान लेकर शासन ने 50 बेड के इस अस्पताल में स्टाफ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, स्टाफ नर्स समेत 42 पदों को स्वीकृत दे दी है। जल्द ही अस्पताल में स्टाफ मिलेगा। इस संबंध में संयुक्त सचिव रचना गुप्ता ने पत्र जारी कर दिया है।

ये पद हुए स्वीकृत
स्त्री रोग विशेषज्ञ के दो, बाल रोग विशेषज्ञ के दो, एनेस्थेटिक का एक, पैथोलॉजिस्ट के दो, ईएमओ के दो, एलएमओ का एक पद शामिल हैं। इसके अलावा पैरामेडिकल स्टाफ में दो पद नर्सेस सिस्टर, 10 पद नर्स, तीन पद स्टाफ नर्स, दो पद फार्मासिस्ट, दो पद लैब टेक्नीशियन, एक पद ओटी टेक्नीशियन, एक पद कनिष्ठ सहायक, के साथ तीन पद सिक्योरिटी गार्ड, छह पद वार्ड बॉय, तीन पद स्वीपर समेत 42 पद स्वीकृत हुए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीपी शाक्य ने बताया कि मातृ एवं शिशु अस्पताल में स्टाफ के लिए डिमांड पत्र शासन को भेजा गया था। इसकी जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed