फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mason's body found in room, suspicion of murder

Auraiya News: कमरे में पड़ा मिला राजमिस्त्री का शव, हत्या की आशंका

Sun, 18 Jan 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 18 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mason's body found in room, suspicion of murder
फोटो-6-अरविंद का फाइल फोटो। संवाद
बेला। देर रात अंतिम संस्कार से लौटे राजमिस्त्री का शव रविवार सुबह कमरे में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। परिजन के आक्रोश को देख आसपास पांच थानों की फोर्स बुलाई गई। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बेला स्थित मंडी रोड पर भारतीय महाविद्यालय के सामने निवासी अरविंद (37) का शव घर के कमरे में रविवार सुबह करीब सात बजे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। पत्नी प्रिया जब उसे जगाने गई तो उसके माथे पर गंभीर चोट के निशान देख चीख पड़ी। इसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस घर से शव निकालने लगी, तभी परिजन ने हंगामा करते हुए हत्या की आशंका जताई। परिजन के हंगामे को देखते हुए सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा व आसपास पांच थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजन को समझाया। काफी मशक्कत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पत्नी प्रिया ने बताया की शनिवार को पति गांव की महिला के अंतिम संस्कार में कन्नौज गए थे। देर रात करीब 11 बजे जब वह वापस आए तो सर्दी के कारण वह शॉल ओढ़े हुए थे और सीधे कमरे में चले गए। खाना खाने से भी पति ने इन्कार कर दिया था। करीब आधा घंटा बातचीत करने के बाद पत्नी दूसरे कमरे में सोने चली गई। मां राजेश्वरी बगल वाले मकान में सो रहीं थीं।
पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है। अरविंद के दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। परिजन के अनुसार राजमिस्त्री के माथे पर पुलिस को गंभीर चोट के निशान मिले हैं। उसके कान, नाक व मुंह में खून लगा था।

दारू पीके गाली देते... न रुपये दिया न ब्याज
पुलिस जांच में घर के बाहर खंभे पर एक पर्चा चिपका मिला। उसमें लिखा था कि दारू पीके गाली देते हैं और न रुपये दिया न ब्याज। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।


दीवार से किसी के निकलने के निशान
घर में सबसे पहले बरामदा बना हुआ है। उसके बाद के कमरे में पत्नी प्रिया दोनों बच्चों के साथ सोई थी। बाद में बने कमरे में अरविंद सोया था। पीछे की दीवार के ऊपर रखी ईंट बाहर पड़ी मिली। साथ ही वहां से किसी के निकलने के निशान भी मिले। इससे परिजन किसी के घर आकर हत्या करने की आशंका जताई है।

हर पहलू पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। परिजन की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
- पी पुनीत मिश्रा, सीओ बिधूना

फोटो-6-अरविंद का फाइल फोटो। संवाद

फोटो-6-अरविंद का फाइल फोटो। संवाद

फोटो-6-अरविंद का फाइल फोटो। संवाद

फोटो-6-अरविंद का फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed