फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Maruti Eeco collides with a bike, one dead, two seriously injured

Auraiya News: मारुति ईको ने बाइक में टक्कर मारी, एक की मौत दो गंभीर घायल

Wed, 15 May 2024 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Maruti Eeco collides with a bike, one dead, two seriously injured

विज्ञापन




फफूंद। थाना क्षेत्र के अछल्दा फफूंद रोड पर एक तेज गति की मारुति ईको कार ने सामने से आ रही एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन चचेरे भाई गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी वाहन से अस्पताल ले गए जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। दो युवकों की हालत नाजुक देख डाॅक्टरों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया।

थाना क्षेत्र के गांव माखनपुर निवासी 27 वर्षीय अजीत राजपूत पुत्र शिव बाबू अपने चचेरे भाई विकास और लोली के साथ बुधवार रात साढ़े आठ बजे फफूंद से बाजार करके गांव वापस जा रहा था। फफूंद अछल्दा मार्ग पर टीकमपुर गांव की मोड़ के पास पहुंचते ही अछल्दा की ओर से तेज गति से आ रही मारुति ईको कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन




टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक चला रहा अजीत उछलता हुआ गाड़ी के शीशे से टकराकर सड़क पर जा गिरा। वहीं बाइक पर बैठे उसके दोनों भाई भी सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। अजीत के सिर में गंभीर चोट आई मौके पर तमाम ग्रामीण जुट गए और घायलों को उठाकर किनारे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर परिजन भी पहुंच गए और निजी वाहन से घायलों को अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टरों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया वही विकास और लोली की हालत नाजुक देख उन्हें सैफई रेफर कर दिया। पांच वर्ष पूर्व ही अजीत की शादी हुई थी और उसका एक दो वर्षीय बेटा है। वह नोएडा मेजदूरी करता था पिछले महीने 25 अप्रैल को छोटे भाई जीतू की शादी में वो नोएडा से आया था। दो दिन बाद वापिस जाने को था। अचानक हादसे से मां निर्मला देवी और पत्नी रीमा का रो-रोकर बुरा हाल था।घटना के बाद ईको चालक कार छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed