{"_id":"6089aab18ebc3ecf1f05c2e9","slug":"married-women-deadbody-hanged-auraiya-news-knp625859732","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के ध्यानार्थ
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
- मायके पहुंचे लोगों ने की तोड़फोड़, हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर में विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर ससुराल में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बल्लापुर निवासी संजीव राजपूत पुलिस विभाग में राठ हमीरपुर में तैनात हैं। उसकी शादी गांव चमरौआ निवासी मांडवी के साथ 10 वर्ष पूर्व हुई थी। बुधवार को उसके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। बच्चे अंदर गए तो मांडवी के शव को फांसी पर लटकता पाया। इसकी जानकारी बच्चों ने परिजनों को दी। मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। ससुराली फरार हैं। कोतवाल राजदेव प्रजापति ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।