{"_id":"5e6674038ebc3ec7882617dc","slug":"market-auraiya-news-knp5495729135","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के रंग में रंगा बाजार, कारोबार 20 करोड़ के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के रंग में रंगा बाजार, कारोबार 20 करोड़ के पार
विज्ञापन
औरैया। होली के त्योहार को लेकर सोमवार को बाजार गुलजार रहे। फुटपाथ पर लगी दुकानों से लेकर शोरूम तक में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। इसके चलते पूरे दिन जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। व्यापारियों के मुताबिक त्योहार पर जिले में 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। रंगों का कारोबार एक करोड़ से ऊपर का रहा।
शहर के होमगंज, सराफा बाजार, किराना बाजार, फूलमती मंदिर मार्केट, जेसीज चौराहा, सुभाष चौराहा आदि बाजारों में सुबह से रात तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। होली पर कपड़ा, किराना, गारमेंट, कास्मेटिक, ड्राई फूट व खोवा की बिक्री खूब हुई। कपड़ा कारोबारी सौरभ विश्नोई और गोलू अग्रवाल ने बताया कि होली पर पिछले साल के मुकाबले इस बार कपड़ों की अधिक मांग देखने को मिली। कारोबारियों का अनुमान है कि इन दो दिन में जिले में होली का कारोबार 20 करोड़ से ऊपर का हुआ है।
इस बार बाजार से चायनीज पिचकारियों व रंग नदारद दिखे। इस कारोबार से जुड़े लोगों ने बताया कि इस बार बाजार में पूरी तरह देश में बनीं पिचकारियां, रंगों की बिक्री हुई है। इस बार जिले भर में रंगों का कारोबार एक करोड़ से ऊपर का रहा है।
विज्ञापन
वहीं, कोरोना वायरस के चलते इस बार बाजारों में देसी आयटमों की मांग अधिक रही। इस बार देसी नमकीन का कारोबार भी खूब फलाफूला। नमकीन विक्रेता कल्लू गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों की मांग को देखते हुए इस बार 50 से अधिक प्रकार की नमकीन बाजार में उपलब्ध रहा। रहीं हैं।