फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Many trains including Sangam Express arrived hours late

Auraiya News: संगम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची

Thu, 25 Jan 2024 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 25 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Many trains including Sangam Express arrived hours late
दिबियापुर। मंगलवार रात तेज कोहरे के कारण फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनें कई घंटे देरी से पहुंची। संगम एक्सप्रेस सवा नौ घंटे, अवध एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, गोमती एक्सप्रेस चार घंटे, नेता जी एक्सप्रेस पौने छह घंटे, इंटरसिटी पौने छह घंटे, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। गलन भरी सर्दी के बीच ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन





14163 अप संगम एक्सप्रेस रात 11 बजकर 45 मिनट के स्थान पर फफूंद रेलवे स्टेशन पर सवा नौ घंटा देरी से बुधवार सुबह पहुंची। रात पौने तीन बजे पहुंचने वाली 19038 बरौनी से बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस लगभग साढ़े चार घंटे देरी से पहुंची। सुबह आठ बजकर 49 मिनट पर दिल्ली जाने के लिए ट्रेन 12419 अप गोमती एक्सप्रेस चार घंटे देरी से पहुंची। 12311 अप नेताजी एक्सप्रेस दो बजकर 40 मिनट के स्थान पर लगभग पौने छह घंटे देरी से रात तक पहुंचने की सूचना दी गई। शाम को छह बजकर 33 मिनट पर लखनऊ से आगरा जाने वाली 12179 अप लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग चार घंटा देरी से पहुंचने की सूचना दी गई। शाम पांच बजकर 47 मिनट पर पहुंचने वाली वीआईपी ट्रेन 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस लगभग साढ़े तीन घंटा देरी से पहुंचने की सूचना दी जाती रही।
विज्ञापन

कानपुर की ओर जाने वाली 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस 12 बजकर छह मिनट के स्थान पर साढ़े तीन घंटा देरी से पहुंची। 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय एक बजे से तीन घंटा देरी से पहुंची। 12180 डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह नौ बजकर सात मिनट से पौने छह घंटा देरी से पहुंची। 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस पांच बजकर 54 मिनट के स्थान पर पौने दो घंटा देरी से पहुंचने की सूचना दी गई। 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 10 बजकर 14 मिनट के स्थान पर साढ़े चार घंटा देरी से पहुंची। 14164 डाउन संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सात के दो बजकर 19 मिनट के बजाय लगभग साढ़े पांच घंटा देरी से फफूंद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed