फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   manish got national teacher award

शिवगंज के शिक्षक मनीष को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Sun, 05 Sep 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
manish got national teacher award
वर्चुअल तरीके से राष्ट्रपति से रूबरू होते शिक्षक मनीष कुमार - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। कबाड़ से जुगाड़ करके बच्चों को विज्ञान सिखा रहे पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवगंज के शिक्षक मनीष कुमार ने कहा कि वह राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की राशि साइंस पार्क पर लगाएंगे। वह इसके जरिये बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिया। दिल्ली से राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने मनीष से वर्चुअली संवाद किया। उनके कार्यों पर बना एक मिनट का वीडियो भी दिखाया गया। मनीष वर्तमान में साइंस पार्क विकसित करने में लगे हैं। पूरा कार्यक्रम दूरदर्शन एवं एनआईसी पर प्रसारित किया गया। मनीष के परिजनों ने घर पर कार्यक्रम देखा। दोपहर 12.30 बजे सिटी मांटेसरी स्कूल लखनऊ में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने शिक्षक मनीष कुमार को मेडल, प्रमाण पत्र व 50 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। मनीष ने बताया कि पिछले दिनों औरैया रत्न के रूप में मिले 75 हजार रुपये व इस राशि को वह स्कूल में बनाए जा रहे एस-पार्क (साइंस पार्क) को विकसित करने में लगाएंगे।
विज्ञापन

पुरस्कार मां और गुरुजनों को समर्पित किया
मनीष कुमार ने बताया कि वह यह पुरस्कार शिक्षकों व उनकी पढ़ाई के लिए संघर्ष करने वाली मां को समर्पित करते हैं। मूल रूप से कंचौसी के समीप परसाद पुरवा के रहने वाले मनीष ने बताया कि उन्होंने कक्षा सात की पढ़ाई दिबियापुर के सरस्वती ज्ञान मंदिर में पूरी की। कक्षा आठ से 10 तक की पढ़ाई मानस इंटर कालेज कंचौसी से की। उस समय उनकी मां मां ईश्वर देवी प्राथमिक विद्यालय कंचौसी में शिक्षिका थीं। उनके पिता कोमल सिंह सिंचाईं विभाग में अमीन थे। जबकि बड़ी बहन अंशिका यादव दिबियापुर में ही पढ़ती थी। मां ने उन्हें संस्कारित शिक्षा दी। इसलिए आज वह इस काबिल बन पाए। उनकी बहन अंशिका प्राथमिक विद्यालय लालपुर में शिक्षिका हैं। जबकि बहनोई अनिल यादव प्राथमिक विद्यालय गोसाईं का पुर्वा में शिक्षक हैं। लखनऊ में हुए कार्यक्रम में उनके बहनोई अनिल ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed