फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mango orchards are full of flowers, farmers are happy

Auraiya News: बौर से लदे आम के बाग, किसान खुश

Wed, 05 Mar 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 05 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mango orchards are full of flowers, farmers are happy
बौर से लदा आम का पेड़। - फोटो : बौर से लदा आम का पेड़।
रुरुगंज (औरैया)। फलों के राजा आम ने किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी है। आम के पेड़ों में बौर का लदान देखकर किसान अंदाजा लगा रहे हैं कि फसल से मोटा मुनाफा कमाया जा सकेगा। आम के पेड़ अबकी बौर से पूरी तरह ढक गए हैं।
विज्ञापन

एरवाकटरा ब्लॉक के कुदरकोट, मानीकोठी, पटीयात, मुरादपुर, रमनगरा क्षेत्र के कई गांवों में किसानों ने आम की बागवानी की है। अधिकांश किसानों ने अपने बाग में भारी मात्रा में कलमी आम, चौसा, लंगड़ा, सफेदा, दशहरी व के साथ मलिहाबादी आम के पौधों को लगाया था। इन क्षेत्रों में वसंत ऋतु के आगमन के बाद से आम के पेड़ बौर से लद गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के आम उत्पादक किसान आम के पेड़ पर पर्याप्त बौर होने से संतुष्ट नजर आ रहे हैं। आम के बगीचों में पेड़ों की रखवाली की जा रही है। मौसम वैज्ञानिक राम पलट ने बताया कि बेहतर मौसम में हाईब्रिड और देशी पौध में इस साल अच्छा बौर है। इससे आम का अच्छा उत्पादन देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी-तूफान आने पर कुछ हद तक बौर प्रभावित हो सकती है। बाग मालिक रामबाबू का कहना है कि सावधानी के तौर पर पेड़ों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। मौसम का रुख अभी तक आम की फसल के अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed