{"_id":"5a3ea3014f1c1bc45b8bdd66","slug":"mandi-committee-affects-trade-of-1-5-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति में डेढ़ करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति में डेढ़ करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
नवीन मंडी समिति की बंद पड़ी दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन मंडी समिति में करीब एक सौ व्यापारियों का हुआ धान घोटाला मामले में आढ़तियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। चार दिन में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है। वहीं, सरकार को भी करीब चार लाख रुपये के राजस्व के नुकसान को उठाना पड़ रहा है। मंडी समिति में सन्नाटा पसरा है। व्यापारियों का कहना है कि रुपये मिलने तक दुकानें बंद रखेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह की गिरफ्तारी एवं धान घोटाला मामले में शनिवार को चौथे दिन व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया है। व्यापारी अपनी मांगों पर अड़े हैं। उन्होंने जल्द ही रुपयों का भुगतान न होने पर विधानसभा का घेराव किए जाने का ऐलान किया है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन जिला पंचायत अध्यक्ष पर कार्रवाई करने से कतरा रहा है। वहीं, चार दिन से दुकानें बंद रहने से मंडी प्रशासन को अभी तक डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शनिवार को हड़ताल के चौथे दिन दुकानें बंद कर व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के बाहर बैठे नजर आए। दुकानें बंद रहने से मंडी में सन्नाटा छाया है।
किसानों का उठ रहा विश्वास
मंडी समिति में हुए धान घोटाले के बाद अब किसानों का प्राइवेट केंद्रों से विश्वास उठता नजर आ रहा है। व्यापारी अपने रुपये लेने के लिए हड़ताल पर हैं तो किसान, व्यापारी से रुपये मांगने के लिए परेशान हैं। ऐसी स्थिति में धान घोटाले का दंश किसान व व्यापारी को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मंडी के व्यापारियों की ओर से चल रही हड़ताल सेे अभी तक करीब चार लाख रुपये के राजस्व नुकसान हुआ है। व्यापारियों को समझाने का प्रयास चल रहा है, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े हैं। जल्द ही कोई रास्ता निकाला जाएगा। - राजेश यादव, मंडी सचिव