{"_id":"5e27490b8ebc3e7d7476de89","slug":"manager-ce-loot-ka-maamla-auraiya-news-knp5398822179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड एक्सप्रेस में मैनेजर के मामले को दो महिलाएं हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड एक्सप्रेस में मैनेजर के मामले को दो महिलाएं हिरासत में
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। बुंदेलखंड एक्सप्रेस के निर्माण कार्य के कार्यवाही संस्था के प्रशासनिक अधिकारी को दो अज्ञात व्यक्तियों ने निर्माण कार्य में ठेकेदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने इसी मामले में दो महिलाओं से पूछताछ की है।
गौरतलब हो कि अजीतमल कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए मेसर्स दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के प्रशासनिक अधिकारी सचिन जैन ने बताया था कि उन्हें बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे (इटावा-औरैया) में काम कराना है। जिसके अंतर्गत वह अजीतमल क्षेत्र में सोहरी गढ़िया, मदन सिंह पुरवा के कार्यालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बताया कि छह जनवरी को शाम लगभग सात बजे एक कार में भरकर आए अज्ञात लोगों ने कंपनी के मौजूद कर्मचारियों को धमकाया। जिसके बाद 12 जनवरी को उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल आई और गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी गयी थी और कहा कि यदि परियोजना में ठेका नहीं दिया तो उसे जान से मार देंगे। साथ ही काम बंद करने की धमकी दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच की।
मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर कस्बे के दो अलग-अलग वार्डों से दो महिलाओं को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर महिलाओं को बुलाया था। पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। जल्द ही मुख्य आरोपी गिरफ्त में होंगे।