फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   man killed in Bike collision

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 22 Apr 2016 11:51 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Fri, 22 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
man killed in Bike collision
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala beuro
थाना क्षेत्र के फफूंद-औरैया मार्ग पर तिलक समारोह से लौट रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कस्बा के मोतीपुर निवासी वत्तूलाल का 38 वर्षीय पुत्र कमलेश बाबू गुुरुवार शाम अपने भाई बाबू लाल, महेश व भतीजे महेश, सागर के साथ देवरपुर गांव तिलक समारोह में गए थे। खाना खाने के बाद वह सभी रोड पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। देर तक वाहन न आने के कारण कमलेश पैदल ही फफूंद जाने लगा। फफूंद रोड स्थित मुढ़ी बंबा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों व उसके भाई ने कमलेश बाबू को घायलावस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमलेश बाबू की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में तीन घायल
फफूंद। क्षेत्र में दो अलग सड़क हादसों में गांव बनारपुर निवासी अहिवरन पुत्र साधूलाल कठेरिया को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे सड़क हादसे में विनोद दोहरे, धर्मेँद्र कुमार घायल हुए हैं। राहगीरों ने घायलाें को अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर डाक्टर उनका इलाज कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed