{"_id":"673ead114735791363b62a68810573d5","slug":"maiya-is-the-chola-of-red-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैया का चोला है रंग लाल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैया का चोला है रंग लाल...
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र के सातवें दिन सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही मां कालरात्रि के जयकारे गूंजते रहे। मां दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए देवी मंदिरों में देर रात तक भीड़ उमड़ी रहीं। भक्तों ने माता के दरबार में भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा अष्टमी व नवमी को लेकर भी तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र पर गुरुवार को आर्यनगर मोहल्ला स्थित काली माता मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित प्राचीन काली माई मंदिर, बनारसी दास स्थित बड़ी माता मंदिर, नारायनपुर स्थित शीतला माता मंदिर व मां मंगलाकाली मंदिर समेत दर्जनभर देवी मंदिरों मां कालरात्रि के गूंज गुंजायमान रहे।
विज्ञापन
नवरात्र के सातवें दिन हजाराें की संख्या में महिलाओं एवं युवतियां मंदिराें में पूजा अर्चना के लिए पहुंची।
मंगला काली मंदिर समेत अन्य मंदिरों में गैर जनपदों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लोगों की मान्यता है कि मां मंगल ाकाली के दरबार में जाने वाले व्यक्ति की वह मनोकामना अवश्य पूरी करती है। इसी मान्यता के चलते यहां पर हजारों की संख्या में देवी भक्तों की भीड़ मां मगलाकाली के दर्शन करने के लिए जुटती है।
विज्ञापन
वहीं जिला अस्पताल के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुआें ने प्रसाद छका। इस मौके पर बबलू गुप्ता, पिंटू चतुर्वेदी, मुन्ना, श्रीकृष्ण, अनिल के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा अष्टमी व नवमी पर्व को लेकर भी मंदिराें तैयारियों जोरों पर चल रही हैं।