{"_id":"421104483212effbba2128e660995cce","slug":"maharana-pratap-chatriya-community-celebrates-jubilee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाएगा क्षत्रिय समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाएगा क्षत्रिय समाज
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 08 May 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से महाराणा प्रताप जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष कुंवर रवींद्र सिंह कुशवाह, ठाकुर राजेश सिंह, रवींद्र तोमर व राजू सिंह ने वार्ता में बताया कि नौ मई को सुबह 11 बजे प्रदेश सरकार के मंत्री अरविंद सिंह गोप जालौन चौराहा स्थित महाराणा प्रताप भवन पर स्थापित महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण करेंगे।
बताया कि उक्त मूर्ति के लिए श्री गोप की तरफ से पांच लाख की सहायता दी गई थी। बताया कि मुख्य अतिथि श्री गोप तिलक महाविद्यालय स्थित इंदिरा हाल में महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित विचार गोष्ठी को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री ठाकुर भोला सिंह करेंगे। विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव, विधायक बिधूना प्रमोद गुप्ता व विधायक सदर मदन सिंह गौतम कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। बताया कि कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन